चंदौली। बबुरी क्षेत्र के सिकन्दरपुर व जरखोर गांव के समीप चंद्रप्रभा नदी पर पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने पुल निर्माण के लिए रविवार को शिलान्यास किया। सिकंदरपुर में 2 करोड़ 35 लाख 86 हजार रुपये व ग्राम जरखोर में 2 करोड़ 20 लाख यानि 4 करोड़ 56 लाख 49 हजार 63 हजार रुपये की लागत से दोनों जगहों पर पुल का निर्माण कराया जाएगा। इससे यातायात सुगम होगा। चन्द्रप्रभा नदी पर पुल न होने से सिकंदरपुर व ग्राम जरखोर समेत आसपास के दर्जनों गांव के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पुल की कमी लोगों को खल रही थी। इसके चलते कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ता था। ग्रामीण लकड़ी आदि का पुल बनाकर आवागमन करते थे। ऐसे में चंद्रप्रभा नदी पर सिकन्दरपुर व जरखोर गांव के समीप पक्का पुल निर्माण की मांग पिछले काफी दिनों से की जा रही थी। शासन ने पुल निर्माण को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी। विधायक ने इसके लिए शिलान्यास किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्धारित अवधि के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण करने को कहा। विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार विकास के मुद्दे पर काम कर रही है। जनपद में तमाम परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। निर्माण पूर्ण होने के बाद जिले की तस्वीर बदल जाएगी। कहा सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्री और सांसद डा० महेंद्रनाथ पांडेय विकास के लिए तत्पर हैं। उनका सहयोग लगातार मिलता रहता है। इसकी बदौलत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश की जा रही है। इस अवसर पर ओमप्रकाश मौर्य, प्रमोद चौबे, राघवेंद्र प्रताप सिंह, दिलीप सोनकर, एस०एन० पांडेय, सड्डू सिंह, आनंद सिंह, शैलेष सिंह, यशवंत सिंह, मिंटू सिंह, राजेश मौर्य, संजय गुप्ता, सोनू सिंह, आलोक सिंह, पुष्पाजंलि चौहान, सन्नी सिंह, गया राय, हरिश्चंद्र पटवा आदि ग्रामीण मौजूद थे।
Related Articles
चंदौली।जनसम्पर्क कर मतदान की अपील
Post Views: 313 सैयदराजा। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशीयो ने पूरे जोश खरोश के साथ जनसम्पर्क किया। इसी तरह विकास खण्ड बरहनी के सेक्टर नम्बर 4 जिला पंचायत सदस्य पद हेतु बसपा समर्थित प्रत्याशी आशीष कुमार सिंह उर्फ छोटू पुत्र मन्नु सिंह शनिवार की सुबह काजीपुर, सोगाई, डिलिया, बगही कुम्भापुर, मरूई […]
चंदौली। सूर्यमुनि के पहल पर मार्ग निर्माण को मिली स्वीकृति
Post Views: 414 सकलडीहा। क्षेत्र के शिवपुर शिवगढ़ से बर्थरा कला तक लगभग 3 किमी0 सड़क निर्माण की लम्बे समय से ग्रामीण मांग उठा रहे थे। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के आग्रह पर सांसद एव कैबिनेट मंत्री डाक्टर महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मुख्यमंत्री त्वरित योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलाया है। गुरूवार को […]
चंदौली।मनरेगा में मानव दिवस सृजन रहा 121 प्रतिशत: डा० महेंद्रनाथ
Post Views: 475 चंदौली। सांसद व केंद्रीय मंत्री भारी उद्योग मंत्रालय भारत सरकार डॉ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान मनरेगा की समीक्षा में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जनपद में कुल 10556 लाख वित्तीय […]