चंदौली

चंदौली। पांच दिवसीय पुस्तक मेला का उद्घाटन


कमालपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्ति पीठ बहेरी के सौजन्य से रविवार के दिन अखंडानंद तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर पांच दिवसीय पुस्तक मेला का उद्घाटन किया। इसके बाद एक शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सुमन उपाध्याय ने गुरु की छाया में गीत द्वारा गुरु वंदना करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा यूनियन बैंक कमालपुर से प्रारंभ होकर पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल पर समाप्त हुआ। आयोजित विचार क्रांति विराट पुस्तक मेला में लगभग 32 सौ पुस्तकों की प्रदर्शनी लगायी गयी है। पुस्तक मेला के संयोजक दुष्यंत सिंह ने बताया कि यह पुस्तक मेला युग ऋषि तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित 32 सौ पुस्तकों को एक छत के नीचे लगाया गया है। सभी पुस्तकें जीवनोपयोगी, सस्ता एवं दुर्लभ है। जीवन की हर समस्या का समाधान वैज्ञानिक विश्लेषण के साथ किया गया साहित्य से संबंधित पुस्तकों का मेला पहली बार कमालपुर में लगाया गया है। मेला का समापन 9 फरवरी को होगा। मेला को सफल बनाने में सुरेंद्र जायसवाल, राधेश्याम वर्मा, विनोद उपाध्याय, सच्चिदानंद, गोपाल, शंभूनाथ, सीमा सहित सभी गायत्री परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विनोद मौर्य ने किया।