चंदौली

चंदौली। भाजपा मंडल अध्यक्ष का स्वागत


चन्दौली। युवा क्षेत्र पंचायत सदस्य और भाजपा सेक्टर संयोजक शहाबगंज अरुण कुमार गुप्ता के आवास पर शहाबगंज ब्लॉक के नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत एवम माल्यार्पण किया गया। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल प्रभारी प्रमोद चौबे और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला प्रतिनिधि रामभरत सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय पांडेय, व मनमोहन सिंह चौहान थे। प्रमोद चौबे ने भाजपा संगठन के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया तथा आगामी 6 अगस्त को होने वाले शहाबगंज मंडल में कार्यक्रम की रूपरेखा खिंचा गया तो वही नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा किए भाजपा संगठन एक परिवार है और इस परिवार में हर कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का कार्य करूँगा। अरुण कुमार गुप्ता ने कहा किए राष्ट्र और देशहित में भाजपा ही भारत की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राष्ट्र हित में कार्य करती है, कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश सिंह तथा संचालन मंडल महामंत्री रिंकू विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से मिथलेश उपाध्याय, भोनू गुप्ता, प्रकाश मौर्या, मुन्ना चौहान, कामेश्वर गुप्ता, मिथलेश द्विवेदी, अरविंद द्विवेदी, शानिदयल चौहान, हर्ष चौबे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे