चंदौली

चंदौली। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन


चंदौली। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश श्री ज्योति कुमार त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद सुलह.समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान जनपद न्यायालयों में 3647 मुकदमों का निस्तारण किया गया। वहीं 5 लाख 16 हजार 790 रुपये अर्थदंड व एक करोड 31 लाख 20 हजार 588 रुपये उत्तराधिकार प्रमाण पत्र दिलाए गए। सभी बैंकों की ओर से 535 ऋण खातों का निस्तारण कर 6 करोड 93 हजार 98 हजार का समझौता किया गया। साथ ही 2 करोड़ 49 लाख 66 हजार नगद वसूला गया। इसके अतिरिक्त राजस्व न्यायालयों में 15353 मामले निस्तारित किए गए। इस क्रम में जनपद न्यायाधीश ज्योति कुमार त्रिपाठी ने 5 इजराय वादों का निस्तारण किया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण माननीय नरेंद्र कुमार झा ने 21 एमएसीटी वादों का निस्तारण कर एक लाख 20 हजार 85 हजार रुपये का प्रतिकर दिया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय माननीय राजीव कमल पांडेय ने 39 मामलों का निस्तारण किया। इसमें 11 जोड़े साथ भेजे गए। वहीं 25 लाख 20 हजार रुपये का समझौता राशि दिया गया। अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम माननीय जगदीश प्रसाद ने दो इजराय वाद निस्तारित कर 29 हजार का समझौता एवं 132 वादों का निस्तारण कर 3 हजार रुपया जुर्माना वसूल किया। अपर जनपद विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट माननीय अम्बर रावत ने 10 क्रिमिनल मामलों का निस्तारण कर 3500 रुपये जुर्माना वसूल किया। अपर जनपद न्यायाधीश माननीय राजेंद्र प्रसाद ने एक क्रिमिलनल वाद निस्तारित किया। अपर जनपद न्यायाधीश तृतीय मुन्ना प्रसाद ने एक सिविल व 5 क्रिमिनल वाद निस्तारित कर 2500 रुपया जुर्माना वसूल किया। अपर जनपद न्यायाधीश माननीय योगेश दुबे ने एक क्रिमिनल वाद निस्तारित कर 500 रुपया जुर्माना वसूल किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय श्याम बाबू ने 495 फौजदारी वाद व चलानी मामलों का निस्तारण कर 29 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। साथ ही 1748 ई.चालान वाद का निराकरण कर 4 लाख 63 हजार 650 रुपये जुर्माना वसूल किया। सिविल जज सीनियर डिवीजन माननीय विभांशु सुधीर ने 29 सिविल वाद निस्तारित कर एक करोड 30 लाख 91 हजार 588 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया। साथ ही 51 ई.चालान मामले निस्तारित कर 1140 रुपये जुर्माना वसूल किया।