चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू शुक्रवार को सेना भर्ती कराने के लिए जनपद के नेताओं को दलगत भावना से ऊपर उठकर प्रयास करने का आह्वान किया। कहा कि सेना भर्ती चंदौली में कराने के लिए चंदौली के विधायक, सांसद, पूर्व विधायक व पूर्व सांसद समेत सभी दल के नेता लखनऊ जाकर सीएम के समक्ष इस मुद्दे को मजबूती के साथ रखें। कहा कि यदि उन्हें मेरा नेतृत्व स्वीकार नहीं तो वह मुझे अपने नेतृत्व में लखनऊ लेकर चलें। उम्मीद है सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ युवाओं की पीड़ा को जरूर समझेंगे। मनोज सिंह डब्लू ने उक्त बातें महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज पर आयोजित युवा आह्वान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में जिला प्रशासन व पुलिस की सख्ती के बावजूद महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज पर भारी संख्या में युवा पहुंचे और उम्दा अनुशासन और अपने सौम्य आचरण का परिचय दिया। जिसे देख वहां तैनात पुलिस बल भी शांति व्यवस्था को लेकर आश्वस्त नजर आया। युवाओं से मुखातिब मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि सेना भर्ती के नाम पर चंदौली के युवाओं को पहले बदनाम किया गया था लेकिन आज यहां के लड़कों ने यह साबित कर दिया कि वे अराजक व उदण्ड नहीं है।
Related Articles
यूपी में कोहरे का कहर, 5 की मौत, औरैया में यमुना-उरई में नहर में गिरी कार, ट्रैक्टर-ट्राली भी पलटी
Post Views: 1,361 लखनऊ, यूपी में कोहरा और तेज रफ्तार के चलते आज सड़क हादसों में अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार देर रात से छाया घना कोहरा शनिवार सुबह तक कई लोगों को निगल गया। औरैया में घने कोहरे के चलते यमुना में गिरी तेज रफ्तार […]
चंदौली। जन चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या
Post Views: 2,411 चंदौली। सकलडीहा विधान सभा क्षेत्र के रतनपुरा गांव में जनचौपाल के माध्यम से भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने ग्रामीणों की समस्याये सुनी। ग्रामीणों ने गांव के हाइटेंसन तार, हैण्डपम्प रिबोर, विद्युतीकरण व अन्य कई समस्यायों को अवगत कराया। इस दौरान भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा हाई कमान के निर्देश […]
चंदौली। भाजपा पिछड़े अतिपिछड़ों के विकास के लिए कटिबद्घ:अनिल
Post Views: 322 चन्दौली। भाजपा राजभर, बियार सहित पिछड़े व अति पिछड़े समाज के लोगों के विकास के लिए कटिबद्घ है। उक्त बातें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने मुगलसराय में एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होने आगे कहा कि बबुरी स्थित अशोक इंटर कॉलेज में महाराज सुहेलदेव राजभर और शिवमंगल वियार जैसे […]