चंदौली। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार पदों की भर्ती के सापेक्ष जनपद चंदौली में अवशेष चयनित 33 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम से पूर्व जिलाधिकारी संजीव सिंह एनआईसी सभागार कक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में चल रहे लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 6696 नव नियुक्त सहायक अध्यापकों को आज नियुक्ति प्रमाण.पत्र सौंपा गया। नवनियुक्त शिक्षकों को मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि अपने दायित्वों का सही निर्वहन करें। छात्राओं के जीवन में नई प्रकाश की किरणें लाने में अपना पूरा सहयोग प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवान शिक्षित अभ्यर्थियों का चयन किया गया है ताकि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रयास लाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक शिक्षक के अंदर छात्र व शिक्षक की दोनों भूमिका होती है इसका सदुपयोग करें। निष्पक्ष पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 69000 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों का तृतीय चरण का नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा छात्र व शिक्षक के बीच बेहतर तालमेल बनाया जाय। शिक्षा के स्तर में काफी क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से प्राथमिक विद्यालयों में रंगाई, पुताई, बाउंड्री वाल, टाइल्स, छात्र छात्राओं के लिए अलग-अलग रायलेट, बिजली, विद्यालय परिसर में पौधरोपण सहित अन्य चीजों को स्थपना किया जा रहा है। इसके अलावा प्राइवेट स्कूलों के सापेक्ष सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेस का शुरुआत किया गया है इससे बच्चों को पढऩे में आसानी मिल रही है। वर्तमान में चल रहे कोरोना वायरस से बचाव के लिए ऑनलाइन क्लासेस भी चलाया जा रहा है जिससे कि बच्चों के शिक्षा में कोई रुकावट न हो, बच्चे घर से ही जुड़ कर पठन.पाठन का कार्य करते रहें। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अध्यापकों से कहा कि बेहतर शिक्षा प्रदान करने वाले अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र के साथ उनको जनपद व प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
Related Articles
चंदौली।ग्राम प्रधानों को दिया गया आनलाइन प्रशिक्षण
Post Views: 326 धानापुर। पंचायत राज विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत एक दिवसीय उन्मुखी करण योजना प्रशिक्षण कार्य शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से ब्लॉक के सभी 84 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को ऑन लाइन प्रशिक्षित किया गया। जिससे ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी प्रदान […]
चंदौली।सपा सुप्रीमो के निर्देश पर कम्बल का वितरण
Post Views: 288 चंदौली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी महेंद्र मौर्या द्वारा चकिया विधानसभा के ग्राम उतरौत में लगभग 500 गरीबो में कम्बल वितरण। उक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट लालता बियार, नफीस अहमद, बचाऊ प्रजापति, मुश्ताफ खान, विशाल मौर्या, अनंत बियार, […]
चंदौली।पूर्व विधायक ने तहसील प्रशासन पर शुल्क लेने का लगाया आरोप
Post Views: 474 सकलडीहा। तहसील से सम्बंधित कोई भी कार्य बिना पैसा दिये होना संभव नहीं। तहसील के अधिकारी कर्मचारी पूरी तरह भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। आमजन अपनी समस्याओं को लेकर तहसील के चक्कर काट रहा है। यह कहना है, सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू का। पूर्व विधायक गुरुवार को खरवार जाति के […]