चंदौली

चंदौली। सपाईयों ने मनाया अखिलेश का जन्मदिन


चकिया। नगर स्थित गांधी पार्क परिसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव का सपाइयों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। सपा का कार्यकर्ताओं ने रणनीति बनाईकि बूथ स्तर तक मजबूत कर विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। इंजीनियर प्रवीण कुमार सोनकर ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों व विचारधाराओं को अपनाकर ही देश व प्रदेश का भला हो सकता है क्योंकि समाजवादी विचारधारा मे सभी को बराबरी व समानता का अधिकार मिलता है जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल पूंजीपतियों के हितों को साधने का काम कर रही है उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर सपा पूर्व विधायक पूनम सोनकर, नेता डॉ0 रामअधार जोसेफ, प्रदेश सचिव मनोज अश्वनी सोनकर, यादव, विनोद सोनकर, बंधु दास केसरी, सुधाकर कुशवाहा, रमेश यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष इंजीनियर अवधेश यादव, शमशेर यादव, दशरथ सोनकर, राकेश मोदनवाल, रवि प्रकाश चौबे, मुस्ताक अहमद खान, बलवंत गौड़, अजय शेखर, मृत्युंजय पांडेय, बलवंत यादव प्रधान, धनंजय चौहान, रूपेश सिंह राणा, मुख्तार अहमद, राम लाल यादव प्रधान, संजय यादव, संतोष यादव सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।