सैयदराजा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल २० यूनिट रक्त लिये गये। इस दौरान पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने कहा कि इस बार मुखिया का जन्मदिन रक्तदान दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। रक्तदान महादान होता है जो किसी को भी देकर उसकी बहुमूल्य जान बचायी जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमारे राजनीत का प्रथम उद्देश्य समाज सेवा, किसानों, नौजवानों, समाज के पिछड़े पंक्ति में खड़े लोगों की आवाज को उठाना व उसे न्याय दिलाना है। कहा कि कोरोना से लडऩे के लिए शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की अपील की जा रही है। दूसरी ओर दूध, पेट्रेाल रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर लोगों को शारीरिक व मानसिक रुप से कमजोर किया जा रहा है। इस दोहरी नीति को लोग गंभीरता से न ले इसलिये तरह-तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे है। काल में एक त सूर्यपाल सिंह, गणेश गुप्ता, महमूद अली, रिकज सिंह, सोलु सिंह, भोला यादव, सुनील यादव, नन्दलाल यादव, अशोक यादव, पंकज यादव, दीपक यादव, आदित्य सिंह, अखिलेश सिंह, सोनु सिंह, सिंटू सिंह, रामजी सिंह, नरेंदर यादव, अंकित यादव, अजहर तुन गुड्डू सिंह, सतपाल यादव आदि रहे।
Related Articles
चन्दौली। अभिषेक बने किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष
Post Views: 430 चकिया। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के बनने पर गांधी पार्क में शनिवार को फूल मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अभिषेक मिश्रा विकासखंड के मुजफ्फरपुर के रहने वाले है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों को […]
चंदौली। दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राएं सम्मानित
Post Views: 247 सकलडीहा। पीजी कालेज की चार होनहार छात्र छात्राओं को 44 वे दीक्षान्त समारोह में सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इन छात्राओं ने बीते दिनों घोषित हुए परीक्षा परिणामो में बेहतर प्रदर्शन किया था। छात्राओं के इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रशासन में हर्ष का माहौल व्याप्त है। महात्मा गांधी काशी […]
चदौली।रामनगर औद्योगिक एसो० पूर्वांचल का बड़ा संगठन:देव भट्टाचार्या
Post Views: 403 चंदौली। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन का चुनाव चुनाव अधिकारी उमेश सिंह जॉइंट कमिश्नर उद्योग की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रबंध समिति के कुल 21 पदों पर चुनाव हुआ जिसमें 14 पदाधिकारी व सदस्य निर्विरोध चुने गए। संरक्षक के पद में कृष्ण गोपाल सिंह अध्यक्ष के रूप में पुन: देव भट्टाचार्य को निर्विरोध चुना […]