चंदौली

चदौली। मार्ग पर बह रहे नाबदान पानी को लेकर प्रदर्शन


चहनियां। चहनियां कस्बा में पीडीयूनगर मुख्य मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क में गढ्ढे में फैले गिट्टी व कीचड़ को लेकर कस्बावासियों ने प्रदर्शन किया। आने जाने वाले लोग उसी में फंसकर गिर रहे है। मार्ग पर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मार्ग दुरुस्त नही तो आंदोलन को बाध्य होंगे। चहनियां कस्बा में पीडीडीयू नगर मुख्य मार्ग पर विगत कई वर्षों से मार्ग पर गढ्ढा होकर पानी भर गया था। मार्ग पर नाबदान का पानी बहता है। ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को मौनी अमावस्या के पूर्व सड़क मरम्मत कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था पर लोक निर्माण द्वारा मौनी अमावस्या बीतने के बाद गढ्ढे में थोड़ी गिट्टी व ज्यादा मात्रा में मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। जबकि सड़क में गढ्ढे में गिट्टी व भस्सी डालना था। किन्तु विभागीय द्वारा मिट्टी डाल देने से स्थिति और नारकीय हो गयी है। आने जाने वाले लोगो के वाहन उसी में फंस जा रहा है। लोग गिरकर चोटहिल हो रहे है। खबर छपने के बाद विभागीय लोग थोड़ी गिट्टी डालकर कोरम पूरा कर दिये थे। जो और भी नारकीय स्थिति हो गयी है। कस्बावासियों ने गुरुवार को प्रदर्शन कर विभागीय लोगो के खिलाफ विरोध जताया। कस्बावासियों का कहना है कि इस मार्ग पर नाबदान के नाली कही है तो कही नही है । जो लोग मार्ग पर नाबदान का पानी बहा रहे है। विगत कई वर्षों से लोग इस समस्या से जूझ रहे है।