चंदौली

चन्दौली।रमजान: मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में बढ़ी चहल-पहल


चंदौली। बरकम व रहमत की पाक महीना रमजान शुक्रवार से शुरू हो गया। शुक्रवार को मुस्लिम बंधुओं ने पहला रोजा रखा और मगरीब बाद परिवार के साथ मिलकर रोजा इफ्तार किया। बाद नमाज परिवार की तरक्की व सुखी के साथ.साथ देश में अमन.चैन कायम रखने के लिए दुआ की। विदित हो कि माह.ए.रमजान का मुस्लिम बंधु पूरे साल बेसब्री से इंतजार करते हैं। शुक्रवार को सुबह सेहरी के साथ ही मुस्लिम बंधुओं ने पहला रोजा रखा। शाम को सूर्यास्त होने के बाद अजान होते ही मुस्लिम बंधुओं ने घर में बने लजीज पकवानों से रोजा खोला और इसके बाद नमाज अदा कर दुआ की। इसे लेकर पूरे दिन लोगों में उत्साह दिखा। रोजा इफ्तार के मद्देनजर महिलाएं शाम से ही रसोई में लजीज पकवानों को तैयार करने में जुटी रही। पहला रोजा होने के कारण बड़ों के साथ ही बच्चों ने भी रोजा रखा और परिवार के साथ इफ्तार करने के साथ ही पूरी शिद्दत के साथ ही इबादत की और दुआ मांगी। मुगलसराय कार्यालय अनुसार इस्लाम मज़हब का सबसे पाक पवित्र महीना रमज़ान शुक्रवार से शुरू हो गय। जो निरंतर एक माह तक चलता है। इस माह में किए जाने वाले हर इबादत का काफी शबाब बढ़ जाता है। रमज़ान माह इस्लाम मजहब के मानने वालों को आमदिनों में किस तरह सादगी के साथ रहना है इसका अभ्यास कराता है।