दुल्हीपुर। क्षेत्र के प्रा वि पुरैनी में कक्षा 5 के बच्चों की विदाई समारोह आयोजित किया गया। बच्चों ने अपनी पुरानी यादों को साझा किए। बच्चों ने अपने बड़े भाइयों बहनों द्वारा जो सीखा वह भी व्यक्त किया गया। कक्षा अध्यापिका, अनीता यादव ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए नए कक्षा की शुभ कामनाएं दी। प्रधानाध्यापक संजय यादव ने बच्चों को कहां कि आप हमसे दूर नहीं जा रहे आप अपने को निखारे हम हमेशा आप के लिए उपलब्ध रहेंगे। विदाई के अवसर पर बलिराम संकुल प्रभारी ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर निधि त्रिपाठी, मधुबाला, आशा, तारा, बनारसी गिरि आदि उपस्थित रहे। चकिया प्रतिनिधि के अनुसार विकासखंड के गनेशपुर कम्पोजिट विद्यालय में शुक्रवार को कक्षा आठ के बच्चों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए उपहार स्वरूप एक.एक पौधा दिया गया। साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ और हरा भरा रखने के लिए उन्हें जागरूक व प्रेरित किया गया। और छात्र छात्राओं को शिक्षा की अलख जगाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए शिक्षकों ने उत्तम भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश भारती, सहायक अध्यापक विवेक सिंह, संतोष विश्वकर्मा, इमरान अली, शिवधनराम व शीला देवी सहित तमाम बच्चे मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली।मृतकों के परिजनों से मिले भाजपा नेता
Post Views: 257 सकलडीहा। विगत दिनों चंदौली जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र के बहरवानी गांव के तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद आज भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी बहरवानी गांव पहुंचकर घटना में मृतक तीन युवकों के परिजनों से मिलकर परिजनों को ढाढस बधाया। […]
चंदौली। ग्राहक सेवा केन्द्र को लूटने वाले तीन गिरफ्तार
Post Views: 350 चंदौली। जनपद में जनसेवा केन्द्रों को निशाना बनाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस दल ने संयुक्त कार्यवाही में धर-दबोचा। बदमाशों की खोजबीन में लगी धानापुर व सकलडीहा थाने की पुलिस ने सदर कोतवाली व क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर शनिवार की देर रात मुखबिर […]
चंदौली।पवन गिरी बने प्रधान संघर्ष मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष
Post Views: 286 चहनियां। चहनियां स्थित एक निजी विद्यालय में शुक्रवार को युवा संघर्ष मोर्चा के प्रधान संघर्ष मोर्चा की गठन किया गया। जिसमें चहनियां ब्लॉक के डयौढा के ग्राम प्रधान पवन गिरी को ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया गया। मुख्य अतिथि विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कार्यक्रम में ब्लॉक […]