Uncategorized

चन्दौली। किसान ढैचा की खेती का अधिक से अधिक रखे लक्ष्य


चन्दौली। फसल अवशेष प्रबन्ध परियोजना अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में विराट किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का दो दिवसीय मेला कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने किसानों के साथ दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम के शुरूआत में परिसर में लगें कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, खाद्य उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, मत्स्य विभाग, सहित विभिन्न लाभार्थिपरक योजनाओं के स्टाल का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने गेहॅू व धान के अवशेष फसलों को न जलाने व उसका समुचित प्रयोग कर खेत की ऊर्वरा शक्ति बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि इससे किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा। किसान भाईयों से अपील किया कि अवशेष प्रबन्धन को जलाकर नष्ट न करे, उसके हर एक भाग को अपनाये। कृषि विभाग के अधिकारियों को निदेर्शित करते हुये कहा कि किसान भाइयों को मल्चर, एप्पीसीडर सहित अन्य कृषि यन्त्रों की जानकारी व लाभ के बारे में बताया जाय। ताकि किसानों को नुकसान होने के बजाय ज्यादा से ज्यादा लाभ हो सके। जिलाधिकारी ने बायोडिक कम्पोजर की सरल विधि के बारें में बताया साथ ही अन्य प्रमुख विधियॉ बताया। किसानों के उत्पादन बढ़ाने में नयी तकनीक वेहद महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी ने कहा कि मिट्टी में जीतनी जीवन तत्ता रहेगी उतना ही आपको उत्पादन देगी। आगैनिक व जैविक खेती पर जोर दिया जा रहा है। काला चावल जनपद चन्दौली का प्रसिद्ध हुआ है।