चन्दौली। ग्राम राममांडो विकास खंड शहाबगंज के प्रधान पवन प्रताप सिंह को प्रधान संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। ग्राम प्रधान को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने जिम्मेदारी सौपी। 25 वर्षीय पवन प्रताप सिंह पीजीडीएम तक शिक्षा प्राप्त कर एचडीएफसी बैंक में सेवा दे रहे थे। पवन प्रताप सिंह ने बताया संगठन का पूरे जनपद में मजबूती से गठन किया जाएगा और जो भी गांवों के विकास में समस्याएं आएगी उसे त्वरित निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाए गरीबों, दलितो, वंचितो एवं जरूरत मंद लोगो तक पहुंचाई जाएगी जिससे आम जन की समस्या का निराकरण हो सके। आगे अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का गठन जनपद में तेजी से किया जाएगा। जिससे गांवों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन प्रशासन को अवगत कराकर समस्याओ का निराकरण किया जा सके जिससे गांवों का विकास हो सके।
Related Articles
चंदौली।केन्द्रीय मंत्री के गोद लिये सीएचसी केन्द्र पर टीके का अभाव
Post Views: 336 सकलडीहा। स्थानीय सीएचसी को केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री व सांसद डा० महेन्द्रनाथ पांडेय ने गोंद लिया है। इसके बाद भी सीएचसी पर वैक्सीन का अभाव है। तीन दिन बाद सोमवार को दोपहर सवा तीन बजे वैक्सीन समाप्त हो गया। इसकी जानकारी होते ही लाइन में लगे युवाओं का गुस्सा फूट गया। इस दौरान […]
चंदौली।५० लाख के गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार
Post Views: 335 चंदौली। एसटीएफ लखनऊ व जनपद पुलिस ने संयुक्त अभियान में गांजे की एक बड़ी खेप पकड़ी है। जिसे भदोही जनपद ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए दो तस्करों को धर दबोचा। साथ ही चाकलेट व बिस्कुट के बीच छिपाकर ले जाए जा रहे पांच […]
चंदौली।राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक
Post Views: 258 चंदौली। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में एवं प्रभारी जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली श्री जगदीश प्रसाद-५ की अध्यक्षता में १३ अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अपर […]