Uncategorized

चन्दौली I बालिकाओं को दिया जा रहा आत्मरक्षा का गुर


सैयदराजा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रहे मिशन शक्ति प्रोग्राम को चन्दौली जिले में बहुत ही जोरो सोरो से चलाया जा रहा है । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ताइक्वांडो एसोसिएशन चन्दौली द्वारा जिले में पिछले तीन माह से लगातार जिले के समस्त विद्यालयों में बालिकाओं को 7 दिन का आत्मरक्षा प्रशिक्षण दे रही है। इस आत्मरक्षा प्रशिक्षण के प्रोग्राम केरला पब्लिक स्कूल के चेयरमैन साजु थॉमस ने कहा कि अब तक जिले के 32 स्कूलों में ये कार्यक्रम हो चुके है। इसका जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर विनोद राय को दे दिया है। जिले में लगभग कुल 720 स्कूल और कॉलेज है अगर हमे शासन से आदेश मिले तो हम समस्त स्कूलों में ये प्रोग्राम चलाना चाहते है। इस प्रोग्राम को चलाने से लेकर अब तक सभी जानकारियां जिले के समस्त अधिकारियों को दी जा रही है। मैं बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहता हु। मुख्यमंत्री जी को जिन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रम को महिलाओं के लिए चला रहे है साथ ही प्रोग्राम सचिव आजाद हुसैन के साथ कृष्णदेव, सुषमा सिंह, रिजवाना बेगम, पूनम गुप्ता, अंजलि कुमारी, आकृति कुमारी, धीरज यादव, अमन कुमार, एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ मृत्युंजय, संरक्षक हाजी वसीम अहमद, चंदेश्वर जायसवाल, खान मुहम्मद अनीस, आशीष विद्यार्थी, कुमार रवि, ऋषभ सिंह आदि लोग इस प्रोग्राम को सफल बनाने में दिन रात लगे हुए है।