Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय साप्ताहिक

चांद पर पहला 4G नेटवर्क लगाएंगे निशांत बत्रा, जमीन से चांद पर कर पाएंगे कॉलिंग?


नई दिल्ली, । भारतीय मूल के नागरिक निशांत बत्रा को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। निशांत बत्रा चांद पर पहला 4G सेलुलर नेटवर्क लगाने का काम करेंगे। नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) चांद पर 4G नेटवर्क लगाने जा रही है। इसके लिए नासा ने नोकिया एक्जीक्यूटिव निशांत बत्रा का चुना किया है।नासा ने नोकिया को अक्टूबर 2020 में लूनर कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट दिया था। नासा 2024 में चांद पर इंसान को भेजने की योजना बना रहा है। नासा ने अपने लूनर मिशन के लिए मोबाइल कनेक्टिविटी मुहैया कराने की जिम्मेदारी नोकिया को सौंपी है।

कौन हैं निशांत बत्रा

निशांत बत्रा का जन्म दिल्ली में हुआ है। उन्होंने बैचलर डिग्री मध्य प्रदेश से की है। जबकि आगे की पढ़ाई यूनाइटेड किंगडम से की है. बत्रा की तरफ से नासा के महत्वाकांक्षी आर्टेमिस मून मिशन लैंडिंग प्रोग्राम को मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। निशांत बत्रा फिनलैंड में नोकिया कंपनी के स्ट्रैटजी और टेक्नोलॉजी ग्लोबल हेड हैं। यह बेल लैब्स (Bell Labs) में टेक्निकल ऑर्किटेक्चर और रिसर्च से जुड़े कामकाज के लिए जिम्मेदार हैं। 1978 में पैदा हुए बत्रा ने INSEAD से एमबीए और मध्य प्रदेश के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की है। और फिर साउथ मेथोडिस्ट विश्वविद्यालय से दूरसंचार और कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर डिग्री के साथ स्नातक की है।