Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

चीन के तीन और अंतरिक्ष यात्री निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे


बीजिंग। चीन के निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन पर बुधवार को तीन और अंतरिक्ष यात्री पहुंच गए। अब यहां पहली बार चीन के छह अंतरिक्ष यात्री हो गए हैं। पांच दिन साथ रहकर निर्धारित निर्माण कार्य पूरा करने के बाद पुराने तीनों अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर वापस आ जाएंगे। इसके बाद आगे का अंतरिक्ष स्टेशन निर्माण कार्य तीनों नए अंतरिक्ष यात्री पूरा करेंगे।

अंतरिक्ष यान शेनझोउ-15 से पहुंचे अंतरिक्ष यात्री

चीन ने मंगलवार को तीन अंतरिक्ष यात्रियों, फी जुलांग, डेंग किंगमिंग और झांग लू को ले जाने वाले अपने अंतरिक्ष यान शेनझोउ-15 को सफलतापूर्वक लांच किया था। चीन की मानवयुक्त स्पेस एजेंसी (सीएमएस) के अनुसार, अंतरिक्ष यान को जियुक्वान सेटेलाइट लांच सेंटर से लांग मार्च-2एफ कैरियर राकेट से मंगलवार रात को प्रक्षेपित किया गया।

अंतररराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन कई देशों के सहयोग से रूस द्वारा बनाया गया

हाल ही में चीन का दूसरा और अंतिम लैब माड्यूल मेंग्शन निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा था। पुराने तीनों अंतरिक्ष यात्री छह महीने अंतरिक्ष में रहकर पांच दिन बाद पृथ्वी पर वापस आ जाएंगे। मालूम हो कि चीनी अंतरिक्ष स्टेशन तियांगोंग अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र का प्रतिस्पर्धी होगा। अंतररराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन कई देशों के सहयोग से रूस द्वारा बनाया गया है, जबकि यह चीन का अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन होगा।