News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय लखनऊ

छठ त्योहार: बिहार-पूर्वांचल के लोगों को दिल्ली सरकार का गिफ्ट, बनेंगे 1100 छठ घाट, 25 करोड़ देने का ऐलान


नई दिल्ली, । Delhi Chhath Puja 2022: दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार इस बार छठ त्योहार को लेकर अभी से तैयारी में जुट गई है। राजधानी दिल्ली में छठ त्योहार (Chhath Puja 2022) मनाए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) इस बार बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है। दिल्ली में इस बार सभी सुविधाओं के साथ 1100 घाट बनाए जाएंगे।

25 करोड़ रुपये देगी दिल्ली सरकार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Arvind Kejriwal) ने यह ऐलान शुक्रवार को एक डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान किया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के लिए इस बार राजधानी दिल्ली में 1100 जगहों पर घाट बनाए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने 25 करोड़ रुपए खर्च करने का ऐलान किया है।

आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल पत्रकार वार्ता कहा कि दिल्ली में इस बार बड़े स्तर पर छठ महापर्व मनाया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि इस बार दिल्ली में सभी सुविधाओं से युक्त 1100 छठ घाट बनाए जाएंगे, जिससे महापर्व मनाने वालों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।

सभी प्रकार सुविधाएं कराई जाएंगी मुहैया

सीएम अरविंद केजरीवाल की मानें तो इन छठ घाटों पर सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगीं। इसके लिए 25 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम देने की घोषणा की गई है।

सब मिलकर मनाएं छठ पर्व

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि 30 और 31 अक्टूबर को छठ का त्योहार है। इस बार भी हम सब मिलकर छठी मैया से आशीर्वाद मांगेंगे और सूर्य भगवान की पूजा करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले दिल्ली में छठ पूजा बहुत छोटे स्तर पर मनाई जाती थी। वहीं, 2014 में 69 जगह पर दिल्ली सरकार छठ पूजा आयोजित करती थी और इस पर 2.5 करोड़ खर्च करती थी। इसी कड़ी में इस बार 1100 जगह पर छठ पूजा मनाई जाएगी और इस पर सरकार 25 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

कोरोना की वजह से नहीं मना पा रहे थे छठ

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की वजह से 2 साल से सार्वजनिक रूप से छठ पूजा नहीं मना पाए थे। जब से आम आदमी पार्टी की दिल्ली में सरकार बनी है, तब से हम भव्य रूप से इस त्योहार को मनाने का सिलसिला चला रहे हैं। कोरोना की वजह से दो साल से नहीं मना पा रहे थे, लेकिन इस बार इसे हम सब मनाएंगे।