Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना,


छत्तीसगढ़, : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने भगवान राम के छवि के साथ पिछले कई वर्षों में छेड़छाड़ किया है। सीएम बघेल ने कहा कि राम की छवि ऐसी है जो हमेशा राज्य की भलाई और राज्य में शांति चाहते हैं। लेकिन भाजपा सरकार ने आरएसएस के साथ मिलकर पिछले कई वर्षों से राम की छवि को बदल दिया। गुजरात के अहमदाबाद में अपने भाषण के दौरान, बघेल ने कहा, ‘भगवान राम, गरिमा और शांति के प्रतीक, पिछले कुछ वर्षों में एक योद्धा, रेम्बो के रूप में चित्रित किए गए हैं।’ और ठीक हनुमान के साथ भी यही हुआ है जोकि समाज के लिए अच्छा नहीं है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भगवान राम भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं,वह साकार और निराकार दोनों रूप में हैं। हम भारतवासी  ने भगवान राम को कई रूपों में स्वीकार किया है ,जिसमे कबीर के राम, तुलसी के राम तो कभी शबरी के राम भी दिखाई देते हैं। भगवान राम हर भारतीय की आत्मा में बसते हैं। भगवान राम सबके लिए अलग रूपों में हैं। किसान , आदिवासी ,बुद्धिजीवी और भक्त उन्हें अलग-अलग रूप में देखते हैं।