Latest News पटना बिहार

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं उपेंद्र कुशवाहा,


  • नई दिल्ली उपेंद्र कुशवाहा जदयू के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। पदाधिकारियों की हुई बैठक में इसके संकेत मिले। इस बात पर तब और मुहर लग गई, जब सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कई बार उनके कामों की तारीफ की और कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के आने से पार्टी पहले से अधिक मजबूत हुई है। पार्टी की स्वीकारोक्ति सभी वर्गों में बढ़ी है। नीतीश कुमार ने ये भी संकेत दिए है कि कुशवाहा को पार्टी में और बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।

दरअसल मोदी मंत्रिमंडल में जेडीयू कोटा से आरसीपी सिंह के मंत्री बनने के बाद लगातार JDU के अंदरखाने ये खबरें आ रही हैं कि सिंह की जगह उपेंद्र कुशवाहा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।पदाधिकारियों की बैठक में आरसीपी सिंह ने कहा कि केंद्र में मंत्री बनने के बावजूद संगठन का काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा अगर पार्टी फैसला लेती है, तो वह अपने किसी मजबूत साथी को जिम्मेदारी देने से पीछे नहीं हटेंगे। उनके इस बयान से साफ संकेत है कि आने वाले दिनों में उपेंद्र कुशवाहा को जदयू की कमान मिल सकती है। पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए आरसीपी सिंह ने सभी नेताओं से मिलकर संगठन को मजबूत करने की अपील की।