पटना

जहानाबाद: अंचलाधिकारी की पुत्री अपनी मधुर आवाज को लेकर चर्चा में


वाणावर महोत्सव में शानदार प्रस्तुति से स्वर्ण कृति ने जीता लोगों का दिल

जहानाबाद। एक ओर जहां जिले के सदर प्रखंड में पदस्थापित अंचलाधिकारी संजय कुमार अम्बष्ट अपने काम को लेकर चर्चा में रहते हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी सुपुत्री स्वर्ण कृति अपनी आवाज को लेकर इन दिनों चर्चा में है। दरअसल एक दिन पूर्व जिले के मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत वाणावर की पहाड़ियों में वाणावर महोत्सव का अयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सदर प्रखंड के अंचलाधिकारी संजय कुमार अम्बष्ट की पुत्री स्वर्ण कृति ने अपनी आवाज से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उनकी प्रस्तुति ने वहां बैठे सभी दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।

अब उनकी इस शानदार गायन की चर्चा पूरे जिले में हो रही है। लोग उनकी सुरीली आवाज की प्रशंसा करते नही थक रहे हैं। वाणावर महोत्सव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनकी प्रस्तुति देखकर लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि स्वर्ण कृति ने अपनी जादुई आवाज और सुर साधना से गायन में महारत हासिल कर ली है। बता दें कि इससे पूर्व भी स्वर्ण कृति काफ़ी चर्चा में रही है। कोरोना काल में भी उन्होंने अपनी गायकी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने काम किया था।