पटना

जहानाबाद: अपर पलिस महानिदेशक करुणा सागर को सम्मानित किए जाने पर लगा बधाईयों का तांता


सिक्किम प्राफ़ेशनल विश्वविद्यालय ने डॉक्टर ऑफ़ फि़लॉस्फ़ी की उपाधि से किया है सम्मानित

जहानाबाद। अपर पलिस महानिदेशक करुणा सागर, निदेशक, आधुनिकीकरण, ब्यूरो ऑफ़ पुलिस रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट, दिल्ली को सिक्किम प्राफ़ेशनल विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह में डॉक्टर ऑफ़ फि़लॉस्फ़ी की उपाधि से सम्मानित किया गया। सिक्किम प्राफ़ेशनल विश्वविद्यालय द्वारा यह मनाद उपाधि श्री सागर को भारतीय पुलिस सेवा तमिलनाडु कैडर के रूप में 1991 से विविध रूपों में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया गया।

इस दीक्षांत समारोह में सिक्किम प्राफ़ेशनल विश्वविद्यालय द्वारा श्री सागर को पी एच डी की मानद उपाधि से सम्मानित किए जाने पर जहानाबाद के शिक्षाप्रेमियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। विदित हो कि अपर पुलिस महानिदेशक करुणा सागर का सामाजिक सरोकार एवं आत्मीय संबंध जहानाबाद से जुड़ा है। विगत चार वर्षों से उनके द्वारा जहानाबाद के लोगों के लिए उल्लेखनीय कार्य की गई है। खासकर पिछले वर्ष कोरोना काल में उनके माध्यम से ऐतिहासिक कार्य हुआ है।

यही कारण है कि जहानाबाद से जुड़े अपने इस लाल की हर उपलब्धि को यहां के लोग अपनी उपलब्धि मानते हैं। इन्हें सम्मानित किए जाने पर बधाई देने वालों में प्रो॰ उमा शंकर सिंह सुमन, प्रो॰ श्यामाकांत शर्मा, प्रो॰ उपेन्द्र शर्मा, प्रो॰ विनोद राय, प्रो॰ डॉ॰ रविशंकर, समाज सेवी प्रो॰ कृष्ण मुरारी, रेडक्रॉस के चेयरमैन प्रो॰ सत्येंद्र कुमार, सचिव विश्वनाथ प्रसाद, कोषाधयक्ष राजकिशोर प्रसाद, रंजय कुमार, देवेंद्र शर्मा आदि के आलवा दर्जनों लोग शामिल हैं।