पटना

जहानाबाद: परसबिगहा में महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी


एक पखवाड़े पहले सीआरपीएफ़ जवान के पत्नी की भी कर दी गई थी हत्या

जहानाबाद। जिले में अपराधिक वारदातें रुकने का नाम नही ले रही है। जिले के परसबिगहा थाना लक्षुबिगहा निर्माणधीन बाईपास के समीप फि़र एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई है।

जानकारी के अनुसार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर मामले की जांच जुट गई है। स्थानीय लोगो ने बताया कि सुबह मॉर्निंग वॉक में निकले थे, तभी निर्माणाधीन बाईपास के समीप अज्ञात महिला का शव नजर आया। शव की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी। घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी। स्थानीय लोगो ने बताया कि महिला की गला काटकर हत्या की गई और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को लक्षुबिगहा बाईपास के समीप फ़ेंका गया है।

इधार परसबिगहा थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगो की सूचना पर अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त की जा रही है। आसपास के लोगो से भी पता किया जा रहा है। फि़लहाल महिला की अभी पहचान नही हो सकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की तफ्तीश करने में जुटी है।

बतातें चलें कि परसबिगहा थाना क्षेत्र में महज एक पखवाड़े के अंदर दो महिलाओं की हत्या से लोगों में दहशत और स्थानीय पुलिस को लेकर गुस्सा है। दरअसल, परसबिगहा थाना के छोटकी चौनपुरा गांव के समीप 30 अक्टूबर की सुबह एक विवाहित महिला की हत्या कर शव को बधार में फ़ेंक दिया था, जिसका अभी तक उद्भेदन भी नही हुआ है। वहीं शनिवार को फि़र एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई।