पटना

जहानाबाद: मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान


गरीब महिलाओं के बीच साड़ी का किया वितरण

जहानाबाद। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मना रहे जदयू कार्यकर्ताओ ने स्थानीय अमर शहीद जगदेव प्रसाद सदर अस्पताल में स्वैक्षिक रक्तदान किया। मौके पर पूर्व मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, प्रवक्ता दिलीप कुशवाह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि बिहार के विकास पुरुष नीतीश कुमार का जन्मदिन को बिहार सहित सम्पूर्ण भारत में जदयू के कार्यकर्ता विकास दिवस के रूप मना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार की जो स्थिति थी, वह किसी से छुपी हुई नही है। वहीं वर्तमान के बिहार का अनुकरण देश ही नहीं विदेशों में भी हो रहा है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता दिलीप कुशवाहा ने कहा कि रक्तरंजित बिहार को स्वर्णिम बिहार बनाने वाले विकास पुरुष नीतीश कुमार के जन्मदिन पर रक्तदान कर कार्यकर्ता यह सन्देश देना चाहते हैं कि हमारे नेता मुख्यमंत्री के लिये रक्त का एक-एक कतरा कुर्बान है।

उन्होंने कहा कि बिहार कभी जंगलराज और अपहरण उद्योग जैसे नाम के लिए विख्यात था। उसी बिहार में अब मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे विकास की योजनाओं को पूरा देश अनुसरण करता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70वें जन्मदिवस पर जदयू कार्यकर्ता पार्टी और अपने नेता को मजबूत बनाने का संकल्प लेते हैं।


मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन

कलेर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिवस पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर विकास दिवस मनाया गया। इसी क्रम में प्रखंड कार्यालय मेहंदिया में मुख्यमंत्री के 70वें जन्मदिवस पर विकास दिवस मनाया गया। वहीं रूपाईच में हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्म दिवस मनाया गया। समाजसेवी प्रवीण कुमार अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री के जन्म दिवस मनाते हुए कहा कि एक मार्च को पूरे भारत में विकास के नाम पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को याद करना चाहिए, क्योंकि अपने मुख्यमंत्री काल मे सूबे में उन्होंने बिजली, पानी व सड़क का जाल बिछा दिया है। ऐसे विकास पुरुष को जनता धन्यवाद अनुग्रहित करती है। वही पार्टी कार्यालय मेहंदिया में प्रखंड अध्यक्ष साकेत कुमार उर्फ टूटू शर्मा  ने मुख्यमंत्री के 70वें जन्म दिवस पर कहा कि आत्मनिर्भर बिहार मुख्यमंत्री के कर्मठ कार्यकुशलता के चलते बना है। गांव की गलियों से लेकर क्षेत्र में सड़क की जाल बिछ गई है। बिजली सिंचाई हेतु पानी नल का जल जैसी महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन है। विकास पुरुष के नाम से विख्यात नीतीश कुमार का जनता अभिवादन करती है।


इधर जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने जन्मदिन का केक काटा। मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाया। साथ ही साथ जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस के द्वारा उपलब्ध कराये गए साड़ी को करीब 70 गरीब महिलाओं के बीच वितरित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा, शिववचन सिंह सन्यासी, चंदेश्वर बिन्द, जयप्रकाश चंद्रवंशी, महेंद्र कुमार सिंह, पलटन सिंह, सुमन पटेल, गुलाम मुर्तजा अंसारी, अमित कुमार पम्मु, अरविन्द शर्मा, रंगनाथ शर्मा, प्रो. सुशील कुमार सिन्हा, शशि भूषण उर्फ गोपाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।