पटना

जहानाबाद: विधान परिषद में उठा नगर परिषद के कंबल वितरण का विवाद


      • एमएससी के सवाल से जिले के लोग हैरान
      • पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कार्यपालक पदाधिकारी को कर रहे हैं टारगेट!

जहानाबाद। नगर परिषद का विवाद अब विधान परिषद में पहुंच गया है। परंतु, विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी के विधान परिषद में किये जाने वाले सवाल से जिले के लोग हैरान है। दरअसल में भाजपा कोटे के एमएलसी प्रमोद चंद्रवंशी ने विधान परिषद में तारांकित सवाल के तहत प्रश्न पूछा था कि क्या नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी ने नगर परिषद के उपाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता पर कोई केस दर्ज कराया है?

विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी के निजी सचिव ने इस बाबत मीडिया को प्रेस रिलीज भी जारी की है। प्रेस रिलीज में विधान पार्षद ने नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी के द्वारा नगर थाने में केस दर्ज कराने का जिक्र किया है। परंतु हकीकत है कि नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर थाने में कोई भी केस दर्ज नही कराया है। एफआईआर नगर परिषद के सिटी मैनेजर वीके सिंह ने नगर परिषद के उपाध्यक्ष कृष्ण गुप्ता व वार्ड परिषद संजय कुमार सहित अन्य लोगों पर कंबल लूट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का कराया है।

वहीं उपाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने भी सिटी मैनेजर पर नगर थाने मे प्राथिमिकी कराई है। इधर सिटी मैनेजर के बदले कार्यपालक अधिकारी पर सवाल उठाने पर जब मीडिया ने विधान पार्षद से सवाल किया तो वे भड़क गए और कहा कि आप सरकार हो रहे है। हमारा बड़े-बड़े पत्रकारों से संबंध है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या विधान पार्षद का यह कृत्य उनके अनुभवहीन होने या अहंकारी होने का प्रतीक है!

सवाल यह भी है क्या पूर्वाग्रह के कारण कार्यपालक पदाधिकारी को टारगेट किया जा रहा है! क्या माननीयों की मानवीय संवेदना भी मर गयी है कि वे उस पदाधिकारी को टारगेट कर रहे है, जिनकी धर्मपत्नी के निधन का अभी श्राद्ध कर्म भी नही हुआ है। यहां सबसे बड़ी बात है उनके इस मुद्दे पर भाजपा जिला इकाई भी उनके स्टैंड के साथ नही दिख रही है।