पटना

जहानाबाद: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार


जहानाबाद। जिले के पाली थाना क्षेत्र के फिरोजी गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ शादी की झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक उसी गांव के मतीस कुमार बताया गया है। इस सिलसिले में पीड़ित लड़की के द्वारा मतीस कुमार के खिलाफ सोमवार को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसे त्वरित कार्यवाई करते हुए मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

बताया गया है कि दोनों का मकान गांव में आसपास ही है। जिसके कारण दोनों एक दूसरे के यहां बराबर आते जाते थे। इसीबीच दोनों के बीच प्यार हो गया। प्यार जब परवान पर चढ़ी तो शारीरिक संबंध भी हो गई। लड़का लड़की से शादी करने की बात भी कहते रहा। तकरीबन दो वर्षों तक शादी की झांसा देकर यौनशोषण करता रहा। बाद में लड़का द्वारा शादी करने से इन्कार कर दिया। थक हार कर लड़की ने उसके खिलाफ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

थानाध्यक्ष अल्का सोनी ने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच स्थानीय सदर अस्पताल में करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होते ही आरोपी लड़का की गिरफ्तारी की योजना बनाई हीं जा रहीं थी कि अचानक सूचना मिली कि मतीस कुमार को सट्टी मोड़ के पास देखा गया है। सूचना मिलते ही बिना देर किए सादे लिबास में सट्टी मोड़ के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया।