पटना

जहानाबाद: सस्पेंस, ड्रामा और इमोशन के बीच प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी


जहानाबाद। इश्क के कई किस्से और कहानियों के चर्चे सुने होंगे परन्तु जहानाबाद के इस प्रेमी युगल सस्पेंस, ड्रामा और इमोशन सब है। इसके साथ ही परिणति भी सुखद रहा। हाई वोल्टेज के बाद स्टेशन कैंपस के मंदिर के में सैकड़ों लोगों के बीच प्रेमी युगल को शादी रचाने पड़ी। हर रोज ऐसी घटनाएंद सुर्खियों में रहती है।

दो साल पहले प्रेमी युगल की आंखे हुई थी चार

दरअसल, मामला जहानाबाद का है। जहां, एक प्रेमीयुगल अपने माता-पिता से बिना पूछे ही घर से भागकर स्टेशन स्थित बराह भगवान के मंदिर में शादी रचा ली। इधर, लड़की के परिजनों को पता चला तो ढूंढते हुए मंदिर पहुंच गए जहां काफी मान मनाऊअल के बाद राजी हुए और फिर शादी में शरीक हुए। शहर के रामगढ़ मोहल्ले के रंजय कुमार को दो साल पहले कड़ौना गांव के उषा कुमारी के साथ आंखे चार हुई। धीरे धीरे दोनो की फोन पर बातें होने लगी। बाते होते होते प्यार का परवान इतना चढ़ गया कि दोनो ने शादी करने का फैसला कर लिया, जिसके बाद इसकी जानकारी घर वालों को दी।

लड़की वाले शादी के लिए नही थे राजी

इधर लड़की वाले शादी के लिए राजी नही हुए। आज दोनो कोर्ट मैरेज करने के ख्याल से पूरी प्लानिंग के तहत घर से भाग गए। इधर लड़की के घर वाले लड़की को घर मे न पाकर इधर उधर खोजबीन शुरू कर दी। इसी दरम्यान पता चला कि रंजय और उषा दोनो स्टेशन परिसर स्थित बराह भगवान के मंदिर में शादी करने पहुंचे है। जानकारी मिलते ही लड़का और लड़की के परिवार भी पहुंच गए। काफी देर तक दोनो में एक दूसरे को मनाने का दौर चला, जिसके बाद दोनो की शादी मंदिर में रचाई गयी। शादी देखने को लेकर मंदिर में लोगो की भीड़ लगी रही।