News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर क्यों हुआ जानलेवा अटैक? हमलावर ने बताई वजह


टोक्यो, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe Attack) को शुक्रवार सुबह गोली मार दी गई। पूर्व पीएम नारा शहर में एक जनसभा कर रहे थे, तभी वहां मौजूद हमलावर ने उन्हें करीब से गोली मार दी। पुलिस ने संदिग्ध को फौरन गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शख्स अभी पुलिस की हिरासत में है। वहीं, हमले के बाद आबे की हालत नाजुक है।

शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले की हुई पहचान

शिंजो आबे पर हमला करने वाले शख्स की पहचान कर ली गई है। रायटर्स ने जापान टाइम्स की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि आरोपी का नाम यामागामी तेत्सुया (Yamagami Tetsuya) है। उसकी उम्र 41 साल है। आरोपी सेल्फ डिफेंस का सदस्य रह चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पूर्व पीएम की हत्या की कोशिश में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से गन को जब्त कर लिया गया है।

हमलावर ने बताई शिंजो आबे पर हमले की वजह

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया कि हमलावर ने आबे पर हमले की वजह का खुलासा किया है। हमलावर ने पुलिस को बताया कि वह जापान के पूर्व प्रधानमंत्री से नाखुश था और उन्हें जान से मारना चाहता था।

 

हमले का वीडियो वायरल

आबे पर हमले का वीडियो सामने आया है। बीएनओ न्यूज ने हमले का वीडियो जारी किया है। वीडियो में गोलीबारी के बाद अफरा-तफरी का माहौल दिख रहा है। गोली लगने के तुरंत बाद ही आबे जमीन पर गिर जाते हैं। आबे पर काफी करीब से हमला हुआ है। मौके पर मौजूद पुलिस ने फौरन संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया।