Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

जापान में आने वाला है साल 2022 का सबसे शक्तिशाली तूफान, 270 किलोमीटर प्रति घंटे की है रफ्तार


टोक्यो, इस साल 2022 का सबसे शक्तिशाली तूफान हिनामनोर (Super Typhoon Hinnamnor) जापान में आने वाला है। सुपर टाइफून हिनामनोर जापान के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। इसे बुधवार को ओकिनावा के मुख्य द्वीप पर पहुंचने की उम्मीद है। एनएचके वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि तूफान के केंद्र के पास 198 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा की गति है। यह 270 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

टाइफून हिनामनोर दक्षिण-पश्चिमी जापान के ओकिनावा के कुछ हिस्सों में बेहद हिंसक होने वाला है। इस सप्ताह के अंत में प्रीफेक्चर के मुख्य द्वीप तक पहुंचने की उम्मीद है।

समुद्र के ऊपर से पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है तूफान

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि यह तूफान बुधवार को सुबह 11 बजे तक 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ओकिनावा प्रान्त में मिनामी दातोजिमा द्वीप पर समुद्र के ऊपर से पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

दातोजिमा क्षेत्र में बुधवार तड़के तेज हवाएं चलीं। एक स्थानीय हवाई अड्डे पर 174 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं।

तूफान के चलते हवाओं के और तेज होने की उम्मीद है। गुरुवार से ओकिनावा के मुख्य द्वीप और साकिशिमा द्वीप समूह पर हवाओं की तीव्रता का अनुमान है।

तूफान के शुक्रवार को ओकिनावा के दक्षिण में समुद्र के ऊपर स्थिर होने की संभावना है और फिर उत्तर की ओर बढ़ने के लिए फिर से प्रान्त के करीब आने की संभावना है।

स्थानीय नगर पालिकाओं द्वारा जारी निकासी सूचना के लिए निवासियों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए अधिकारी तीव्र हवाओं और उच्च लहरों की चेतावनी दे रहे हैं।

कई शहरों में हो रही भारी बारिश

एनएचके वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार जापान के टोकई, होकुरिकु और तोहोकू क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में तूफान के चलते भारी बारिश हो रही है।

बाढ़ और नदियों के उफनाने की जारी की गई चेतावनी

24 घंटे की अवधि के दौरान गुरुवार की सुबह से होक्काइडो, तोहोकू , टोकाई और कंसाई क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकारी भूस्खलन, निचले इलाकों में बाढ़ और नदियों के उफनाने की चेतावनी दे रहे हैं।

2019 में हेजिबीस तूफान ने मचाई थी तबाही

बता दें कि अक्टूबर 2019 हेजिबीस नाम का चक्रवाती तूफान (Hagibis Typhoon) ने जापान में जमकर तबाही मचाया था। इस तूफान के चलते कई लोगों की मौत हो गई थी। तूफान से 216 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थी। सबसे ज्यादा नुकसान भारी बारिश की वजह से हुआ था।