Latest News मनोरंजन

जारी हुआ पठान का बेशरम रंग सॉन्ग, छाया दीपिका पादुकोण का मोनोकिनी अवतार


नई दिल्ली, । Pathaan Song Besharam Rang Released: शाह रुख खान अपनी मच अवेटेड फिल्म पठान को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक से लेकर टीजर रिलीज तक, पठान के हर अपडेट ने खूब चर्चाएं बटोरी है। अब फिल्म का पहला गाना बेशरम रंग भी जारी कर दिया गया है। गाने में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इतनी दिलकश नजर आ रही हैं कि देखना वाला हर शख्स दिल हार बैठेगा।

रिलीज हुआ पठान का बेशरम रंग सॉन्ग

फैंस की बेताबी के बीच सोमवार को पठान का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज कर दिया है। गाने में शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण दोनों नजर आ रहे हैं, लेकिन गाने की जान एक्ट्रेस का दिशकश अंदाज है। सॉन्ग में दीपिका कई अलग-अलग मोनोकिनी और बिकिनी में नजर आ रही हैं। बीच साइड पर शूट किए गए इस गाने में शाह रुख और दीपिका की केमिस्ट्री देखने लायक है। बेशरम रंग के बोल कुमार ने लिखे हैं, जबकि शिल्पा राव, कारालिसा मोंटेयरो और विशाल- शेखर की जोड़ी ने गाने को अपनी आवाज दी है। विशाल-शेखर ने ही गाने को तैयार भी किया है। यहां देखें वीडियो,

 

रिलीज से पहले ही हिट हुआ बेशरम रंग

पठान के गाने बेशरम रंग ने रिलीज से पहले ही खूब चर्चा बटोर ली। दो दिन पहले शाह रुख खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने से दीपिका का फर्स्ट लुक जारी करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था और सॉन्ग रिलीज की जानकारी साझा की थी। बेशरम रंग के पोस्टर में दीपिका गोल्डन कलर की मोनोकिनी में नजर आई थी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हुई थी और देखते ही देखते एक्ट्रेस ट्रेंड करने लगी थीं।

 

चार साल बाद किंग खान करेंग वापसी

शाह रुख खान आखिरी बार अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म जोरी में नजर आए थे, जिसे आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप साबित हुई। वहीं, अब लगभग चार सालों बाद किंग खान कम बैक कर रहे हैं, और उनकी पहली फिल्म पठान होगी, जो अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पठान को हिट बनाने के लिए शाह रुख पूरी मेहनत कर रहे हैं। बॉडी बनाने से लेकर फिल्म के प्रमोशन तक किंग खान हर पैंतरा आजमा रहे हैं। पठान को यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है, जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म को दुनियाभर के कई एक्जॉटिक लोकेशन में शूट किया गया है। स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं। फिल्म 25 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।