Latest News खेल

T20 World Cup के इतिहास में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 4 बार दी है पटखनी,


नई दिल्ली, । टी20 विश्व कप के सुपर-12, ग्रुप-1 में आज श्रीलंका और न्यूजीलैंड (New Zealand vs Sri Lanka) के बीच मैच खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की नजर जहां जीत के साथ सेमीफाइल के लिए अपनी जगह पक्की करने पर होगी। वहीं श्रीलंका इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में उलटफेर करने की सोच रहा होगा। दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाले यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय समयानुसार 29 अक्टूबर को दोपहर 1ः30 बजे खेला जाएगा।

बात की जाए न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच हेड-टू-हेड की तो दोनों देशों के बीच कुल 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। न्यूजीलैंड ने 10 में जीत हासिल की है। 8 में श्रीलंका को जीत मिली है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं टी20 विश्व कप के इतिहास में दोनों देशों के बीच 5 बार भिड़ंत हुई है। इसमें 4 बार श्रीलंका ने जीत दर्ज की है, जबकि एक बार ही न्यूजीलैंड जी सका है।

कब होगा श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-12 का यह मैच?

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-12 का यह मैच 29 अक्टूबर, शनिवार को होगा।

कहां होगा श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-12 का यह मैच?

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-12 का यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होगा।

कितने बजे शुरू होगा श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-12 का यह मैच?

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-12 का यह मैच भारतीय समयानुसारर दोपहर 1ः30 बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-12 के इस मैच का टॉस?

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-12 के इस मैच का टॉस 1 बजे होगा।

कहां देख सकते हैं श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-12 का यह मैच?

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-12 का यह मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं। यदि आप इस मैच को फ्री में देखना चाहते हैं तो डीडी स्पोर्ट्स के फ्री डिश चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच से जुड़ी अपडेट के लिए आप दैनिक जागरण वेबसाइट को पढ़ सकते हैं।