Latest News नयी दिल्ली स्वास्थ्य

 केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र, कहा- 5.86 लाख वैक्सीन डोज फ्री में दी जाएगी


  • नई दिल्ली, , कोरोना वायरस के खिलाफ देश में टीकाकरण तेजी से जारी है।देश में कोरोना टीकाकरण को सुचारू रूप से चलाने के लिए केंद्र सरकार ने आज अपना प्लान बताया है। इसको लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक पत्र लिखा है। भारत सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र लिखा है। इसमें राज्यों में कोरोना वैक्सीन मुहैया कराए जान का पूरा विवरण साझा किया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत सरकार के माध्यम से मई और जून के पहले पखवाड़े(15 दिन) के दौरान COVID वैक्सीन खुराक के आवंटन और वैक्सीन की खुराक की उपलब्धता पर राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखा हैस जो मई और जून 2021 के दौरान सीधे राज्यों और निजी अस्पतालों द्वारा खरीदी जा सकती हैं। भारत सरकार ने जानकारी दी है कि सरकार द्वारा राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को प्रदान किए गए अग्रिम प्लान के अनुसार, 1 मई 2021 से 15 जून 2021 तक भारत सरकार द्वारा राज्यों को कुल 5,86,29,000 वैक्सीन की डोज़ निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।

इसके साथ ही भारत सरकार ने कहा कि इसके अलावा, वैक्सीन निर्माताओं से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा सीधी खरीद के लिए जून 2021 के अंत तक कुल 4,87,55,000 खुराकें भी उपलब्ध होंगी।