Latest News पंजाब

जालंधर में आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा शुरू,


जासं, । आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के महानगर पहुंचने के साथ ही आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा शुरू हो गई है। भगवान वाल्मीकि चौक से शुरू हुई ये यात्रा नकोदर रोड तक जाएगी।  तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में पार्टी वर्कर्स शामिल हुए हैं। यात्रा के दौरान मेरा रंग दे बसंती चोला… गीत चलाया जा रहा है। मिनी ट्रक पर बने मंच पर जालंधर आप अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सोढ़ी, पार्टी के पंजाब सह-प्रभारी राघव चड्ढा, जरनैल सिंह, बलकार सिंह मौजूद हैं। आप पंजाब संयोजक भगवंत मान भी केजरीवाल के साथ मौजूद हैं।

अरविंद केजरीवाल ने तिरंगा यात्रा को पंजाब को एकता, अखंडता और भाईचारे का सूचक बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब ने आतंकवाद का काला दौर देखा है। अब कोई नहीं चाहता है कि वे दिन वापस आएं। इसलिए सब एक साथ पंजाब की एकता, अखंडता एवं खुशहाली के लिए कार्य करेंगे। पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा भी तिरंगा यात्रा में शामिल