पटना

जाले: मंत्री समेत भारी संख्या में राम भक्त समर्पण निधि संग्रह अभियान में हुए शामिल


जाले (दरभंगा)(आससे)। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या मे श्री राम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण निधि संग्रह अभियान की शुरुआत शनिवार को प्रखण्ड के लतराहा गाँव मे स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के श्रम संसाधन पर्यटन तथा खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री जीवेश कुमार तथा उत्तर बिहार के प्रांत प्रचारक राम कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

समर्पण निधि संग्रह अभियान में मंत्री जीवेश कुमार ने एक लाख एक हजार रुपये, अमरेंद्र प्रकाश चौबे एक लाख एक हजार रुपये का चेक दिया। वहीं कृष्ण कांत ठाकुर एक लाख 51 हजार रुपये, सब्बु कुमार 51 सौ, आदित्य कुमार ठाकुर 5 हजार 5 सौ एक, अनीश कुमार तिवारी 11 हजार, संजय कुमार सिंह 21 सौ, रंजय कुमार यादव 51 सौ, रामलला कुशवाहा ने 11 हजार, विपिन कुमार पाठक 51 सौ, राजीव रंजन 51 सौ, चंद्रभूषण मिश्रा 11 हजार एक सौ एक, राजू ठाकुर 11 हजार, चंदन कुमार ने 21सौ, रामबाबू ठाकुर 51 सौ, सुधीर कुमार ठाकुर 51 सौ, संजय कुमार महतो 51 सौ, पवन कुमार भगत 41 सौ, अंजनी निषाद 21 सौ रुपये सहित कई लोगों ने समर्पण निधि में अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक डॉ.अशोक कुमार सिंह, प्रांत प्रचारक राजा राम, डॉ. रामप्रवेश ठाकुर, अमरेंद्र प्रकाश चौबे, डॉ. राघवेन्द्र प्रसाद, विपिन कुमार पाठक, शिव शंकर शाह, राम सुदिष्ट बैठा, विनय कुमार सिंह, राज मंगल ठाकुर, धीरेंद्र कुमार, मनीष कुमार साह, रंजीत कुमार झा, झा अविनाश कश्यप, जयेन्द्र ठाकुर  उर्फ राजा आदि उपस्थित थे।