वाराणसी

जिलाधिकारीने धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण


जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने एडीएम आपूर्ति के साथ धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। सर्व प्रथम गौरा कला (चिरईगांव) ग्राम के क्रय केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान मौके पर उपस्थित किसानों से उनकी समस्याएं पूछी कि धान क्रय में कोई समस्या तो नहीं। एक किसान राम अधार यादव ने कहा कि मेरा एक खेत के धान की फसल रोग के कारण उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने से नहीं खरीदा गया है अन्य खेत के धान की गुणवत्ता अच्छी होने से खरीद लिया गया।
जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित किसानों को आर्गेनिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा बोरे की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की। यूपी स्टेट एग्रो द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र भगतुआ पर क्रय किये गये धान के बारे में जानकारी ली तथा मौके पर उपस्थित मिश्रिरपुर के कृषक अनिल कुमार मिश्रा से उपज के बारे में पूछा। केन्द्र प्रभारी से पूछा कि कितने किसानो का धान सुबह से क्रय किया गया जिसपर प्रभारी ने बताया कि कल यहां ४५.६४ कुन्टल धान क्रय किया गया था। तीन किसानो द्वारा १२० बोरा, घान क्रय केंद्र पर व्रिक्रय हेतु लाया गया है। इस धान क्रय केन्द्र के प्रभारी को धान खरीद बढ़ाने की हिदायत देते हुए कहा कि और जल्दी केन्द्र खोलें जिससे अधिक से अधिक किसान अपना धान लाकर बेच सकें।