Latest News करियर नयी दिल्ली राष्ट्रीय

जेईई मेंस में 14 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल किया स्कोर, तेलंगाना से 4 तो आंध्र प्रदेश से हैं 3 स्टूडेंट्स


नई दिल्ली, । JEE Main Result 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने जून सेशन 1 का परिणाम जारी कर दिया है। एनटीए ने पेपर 1 (बीई / बीटेक) के लिए 7,69,589 उपस्थित हुए कुल उम्मीदवारों का परिणाम आधकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in 2022 या ntaresults.nic.in पर रिलीज किया है। स्टूडेंट्स यहां से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, एनटीए ने इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शर करने वाले स्टूडेंट्स की सूची भी रिलीज की है। इसके अनुसार, 14 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है। इसके तहत, जेईई मेन सत्र 1 में 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 14 छात्रों में से चार तेलंगाना से हैं, उसके बाद आंध्र प्रदेश से 3 हैं। वहीं असम, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, पंजाब और कर्नाटक में एक-एक है। 

जेईई मेंस सेशन 1 में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स

तेलंगाना- जस्ति यशवंत वी वी एस , हरियाणा – सार्थक माहेश्वरी, तेलंगाना- अनिकेत चट्टोपाध्याय तेलंगाना, तेलंगाना- धीरज, आंध्र प्रदेश- KOYYANA SUHAS, झारखंड- कुशाग्र श्रीवास्तव, पंजाब- मृणाल गर्ग, असम-स्नेहा पारीक राजस्थान- नव्या,आंध्र प्रदेश- PENIKALAPATI रवि किशोर, पंजाब- मृणाल गर्ग,

असम-स्नेहा पारीक, राजस्थान- नव्या, आंध्र प्रदेश- PENIKALAPATI रवि किशोर, आंध्र प्रदेश- POLISETTY कार्तिकेय कर्नाटक- BOYA HAREN SATHVIK,उत्तर प्रदेश- सुमित्रा गर्ग तेलंगाना रूपेश बियाणी

एनटीए ने बीई, बीटेक पेपर के लिए पंजीकृत कुल 8,72,432 छात्रों में से 2,57,533 छात्र महिलाएं, 6,14,896 पुरुष और तीन ट्रांसजेंडर थे। वहीं कुल पंजीकृत छात्रों में से 769589 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। बता दें कि जेईई-मेन (JEE Main) जून 2022 सेशन 1 की शुरुआत 23 जून, 2022 से की गई थी। इसके अनुसार, पहले दिन बी आर्किटेक्चर पाठ्यक्रम के लिए दो शिफ्टों में परीक्षा का आयोजन किया गया था। वहीं इसके बाद 23 जून से 30 जून, 2022 तक बीटेक व बीई पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा हुई थी।