Latest News नयी दिल्ली पंजाब

जेल में कैदी भी सिद्धू के बर्ताव से परेशान, टकराव रोकने के लिए साथी कैदियों की बदली गई बैरक


पटियाला, । Navjot Singh Sidhu in Jail : पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अब पटियाला जेल में भी विवाद में आ गए हैंं। उनका अपनी बैरक में बंंद अन्‍य कैदियों से विवाद हो गया। कैदियों ने सिद्धू  पर गलत बर्ताव करने का आरोप लगाया। दूसरी ओर, सिद्धू का कहना था कि साथी कैदियों ने बिना पूछे उनके कैंटीन कार्ड पर खरीदारी कर ली। अन्‍य कैदियों सिद्धू की बैरक से हटा दिया गया हैै।

बता दें कि नवजोत सिह सिद्धू रोडरेज मामले में पटियाला सेंट्रल जेल में एक साल कैद की सजा काट रहे हैं। जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू का मिजाज उनके बंदी साथी कैदियों की परेशानी बन गया है। बैरक में उनके साथ बंद  तीन कैदियों ने बैरक बदलने की मांग जेल अधिकारियों से की। इसके उनके बैरक बदल दिए गए हैं।

पूछताछ में सिद्धू ने जेल अधिकारियों को बताया कि उनके कैंटीन कार्ड पर साथी बंदी कैदियों ने मनमर्जी कर सामान खरीदा था तो उन्हें ऐसा करने से रोका था। वहीं बंदी कैदियों ने जेल अधिकारियों को कहा कि सिद्धू उनके साथ सही बर्ताव नहीं कर रहे हैंं।  फिलहाल जेल अधिकारियों ने इस विवाद को खत्म करते हुए तीनों कैदियों की बैरक बदल दी और अब उनके साथ दो अन्य कैदी बंद हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू दस नंबर बैरक में अन्य कैदियों के साथ बंद हैं। इस बारे में पूछे जाने पर जेल अधिकारियों ने तीन बंदी कैदियों की बैरक बदलने की पुष्टि की लेकिन बर्ताव को लेकर शिकायत पर चुप्पी साध ली।