Latest News पंजाब मनोरंजन महाराष्ट्र राष्ट्रीय

लारेंस बिश्नोई ने सलमान खान की हत्या को लेकर किया एक और खुलासा,


नई दिल्ली, । Laurence Bishnoi- पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले लारेंस बिश्नोई के निशाने पर सुपरस्टार सलमान खान भी हैं, ये किसी से छिपा नहीं है। लारेंस ने राजस्थान में एक बार पुलिस की जिप्सी से मीडिया के सामने ही ये बात कही थी कि जब सलमान को मारेंगे तो अपने आप पता चल जाएगा। दरअसल लारेंस सलमान के काले हिरणों का शिकार किए जाने से नाराज था उसके बाद उसने सलमान को मारने की धमकी दी थी। ये बात साल 1998 की है। उस समय सलमान राजस्थान में राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले हम साथ-साथ हैं फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार बिश्नोई समाज काले हिरण को अपने गुरु भगवान जंबाजी उर्फ जंबेश्वर का अवतार मानते हैं, वो उनकी पूजा करते हैं। लिहाजा सलमान खान को कोर्ट से सजा मिले या वो वहां से बरी कर दिए जाए ये उनके लिए आखिरी फैसला नहीं होगा। ये भी कहा जा रहा था कि लारेंस ने ये भी कहा था कि सलमान और उनके पिता सलीम जंबाजी मंदिर में सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगेंगे तो उनको मार दिया जाएगा। अब इससे एक बात और जोड़ी जा रही है कि बीते दिनों सलमान के पिता सलीम को जो धमकी भरा पत्र मिला था ये उसी कड़ी का हिस्सा है। उस पत्र में लिखा था कि तुम्हारा हश्र भी मूसेवाला जैसा होगा।

सूत्रों के अनुसार लारेंस ने सलमान की हत्या के लिए 4 लाख रुपये का पेमेंट करके दिनेश डागर नामक एक व्यक्ति से लंबी दूरी तक मार करने वाली रायफल भी खरीदी थी। इसके लिए एक अन्य व्यक्ति को पेमेंट किया गया था। साल 2018 में पुलिस ने ये रायफल डागर के कब्जे से बरामद भी कर ली थी।

लारेंस ने ये भी बताया कि उसने सलमान को मारने के लिए गैंगस्टर संपत नेहरा को संदेश भिजवाया था। संदेश मिलने के बाद संपत मुंबई भी गया था, वहां उसने सलमान के घर की रेकी की, उन दिनों वो फरारी काट रहा था। संपत के पास एक पिस्टल थी जिसकी दूरी सीमित थी, इस वजह से वो सलमान पर निशाना नहीं लगा पा रहा था। सलमान को निशाना बनाने के लिए उसे लंबी दूरी तक फायर करने वाली रायफल की जरूरत थी जिसे 4 लाख में पूरा किया गया।

इसके बाद साल 2020 में एक बार फिर नए सिरे से राहुल उर्फ बाबा नामक शूटर को ये जिम्मेदारी दी गई। राहुल ने सलमान के घर से लेकर शूटिंग की लोकेशन तक रेकी की मगर सुरक्षा के चलते वो भी सफल नहीं हो पाया। अब मूसेवाला की हत्या के बाद फिर से लिखित में सलमान और उनके पिता को धमकी भरा पत्र भेजा गया, इस पत्र के मिलने के बाद से फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार भी सकते में थे। अब धीरे-धीरे राज खुलकर सामने आ रहे हैं।