झरिया में हाई वोल्टेज करंट से एक परिवार के पांच सदस्य झुलसे
झरिया थाना क्षेत्र स्थित बिहार बिल्डिंग के समीप सोमवार को बिजली का 11 हजार वोल्टेज का तार टूट कर नीचे आ गिरा, जिसके सम्पर्क में आकर एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से झरिया के लाइफ लाइन अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पाटलिपुत्र जोड़ाफाटक रेफर कर दिया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पाटलिपुत्र के चिकित्सकों ने उन्हें बोकारो बीजीएच रेफर कर दिया है। घायलों में दो साल का बच्चा भी है।
Related Articles
लोकसभा चुनाव और गर्मी का सितम! लू के खतरों से बचने के लिए चुनाव आयोग ने की हाई लेवल मीटिंग
Post Views: 6 नई दिल्ली। : देश के कुछ हिस्सों में बढ़ते तापमान और लू चलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए चुनाव आयोग ने सोमवार को मौसम विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ बैठक की। इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव […]
नक्सलियों के निशाने पर सुरक्षा बलों के जवान:
Post Views: 9 चाईबासा। नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से बुधवार को मुफस्सिल थाना अंतर्गत अंजदबेड़ा गांव में सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर इंसार अली घायल हो गए। बीते 15 दिन के अंदर सुरक्षा बलों के ये 11वें जवान हैं, जो नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से […]
सरकारी अस्पतालों में मुफ्त मिल सकती है नेजल वैक्सीन, सतर्कता डोज के रूप में होगी उपलब्ध
Post Views: 8 नई दिल्ली। कोरोना से जंग में संभावित गेम चेंजर के रूप में देखी जा रही भारत बायोटेक की नाक से ली जाने वाली दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन इनकोवैक के दाम केंद्र ने मंगलवार को तय कर दिए। 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली यह नेजल […]




