Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

झूूठ और भ्रम का पर्यायवाची बन चुकी है कांग्रेस, भाजपा प्रवक्ता ने लगाए ये आरोप


  • नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को कांग्रेस (Congress) का समानार्थी झूूठ और भ्रम बताया। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने आज राफेल डील के बारे में झूठ फिर से झूूठ बोला। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने जो भ्रम फैलाने की कोशिश की थी , वो भी उनके काम नहीं आई थी और जनता की अदालत में भी मोदी जी की बहुत बड़ी जीत हुई और हमारी सरकार बनी।’

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘फ्रांस में एक NGO ने राफेल को लेकर शिकायत की है और उसके लिए वहां एक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई लेकिन इस पूरे प्रकरण को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस जिस प्रकार से राजनीति आरंभ कर रहे हैं, यह दुःखद है। जहां तक जांच की बात है तो भारत के सर्वोच्च न्यायालय और CAG ने राफेल को लेकर अपनी रिपोर्ट को जनता के बीच रखा है। देश की जनता ने इन दोनों रिपोर्ट को देखा है।’