News TOP STORIES नयी दिल्ली

टविटर ने J&K के उपराज्‍यपाल का आधिकारिक अकाउंट सस्‍पैंड किया


जम्‍मू। ट्विटर ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का आधिकारिक अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। ट्विटर ने कहा है कि उसने नियमों के उल्लंघन के कारण अकाउंट सस्पेंड किया गया है। हालांकि मनोज सिन्हा का व्यक्तिगत ट्विटर अकाउंट चल रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक राजभवन के अधिकारी ने कहा कि अकाउंट सस्पेंशन का यह मामला ट्विटर अधिकारियों के साथ उठाया गया है और उन्हें सूचित किया गया है कि यह मनोज सिन्हा का अकाउंट है। यह टेक्निकल ग्लिच हो सकता है।

अधिकारी ने कहा कि यह भ्रम के कारण हो सकता है। क्योंकि इस ट्विटर हैंडल से ऐसा कोई भी ट्वीट नहीं किया गया जो भारत में संचालन के लिए निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन करता हो। हमें उम्मीद है कि थोड़ी देर में यह ठीक हो जाएगा और ट्विटर हैंडल दोबारा बहाल होगा। हम इस ट्विटर हैंडल को वेरीफाई करने के लिए भी ट्विटर को लिख रहे हैं।