News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

टुकड़े-टुकड़े… सूटकेस में लाश! श्रद्धा ही नहीं ये भी हैं दिल दहला देने वाले 5 खौफनाक हत्याकांड


नई दिल्‍ली, । दिल्‍ली में अफताब पूनावाला ने अपनी प्रेमिका श्रद्धा वालकर (Shraddha Walker Murder Case) को मौत के घाट उतारकर उसके शव के 35 टिकड़े कर दिए। बिहार में प्रेमिका ने पति के साथ मिल प्रेमी को टुकड़े-टुकड़े कर फेंक दिया। उत्‍तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे (Mathura Murder Case) की सर्विस रोड पर ट्राली बैग में मिला था युवती का शव। हाल ही में हुई ये कुछ ऐसी घटनाएं हैं, जिन्‍होंने हमारे सभ्‍य समाज के स्‍याह पक्ष को उजागर किया है। इन हत्‍याओं के आरोपी हमारे बीच रहने वाले लोग ही थे। आइए बताते हैं इन हत्‍याओं को क्‍यों और कैसे दिया गया अंजाम…!

गलत आदतों में गई ज्योति की जान, पति ने ही कर दी हत्‍या

उत्‍तर प्रदेश के रामपुर कला के चहारपुर में गन्ने के खेत में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था। पुलिस ने बताया कि महिला की गलत आदतों से परेशान पति ने ही उसकी हत्या कर शव के टुकड़े खेत में फेंके थे। हत्या में पति का दोस्त भी शामिल था। महिला का सिर गायब था। 10 घंटे से अधिक समय की तलाश के बाद उसका सिर खेत के किनारे झाड़ियों में मिला था। पुलिस ने पति और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। किसी की जान लेने का अधिकार किसी शख्‍स को नहीं है। ये लोगों को समझना चाहिए। अगर आप जुर्म का रास्‍ता अपनाते हैं, तो कई जिंदगियां बर्बाद हो जाती हैं।

बिहार में प्रेमिका ने पति के साथ मिल प्रेमी को टुकड़े-टुकड़े कर फेंका

हत्‍या की एक दिल दहला देने वाली घटना बिहार से सामने आई है। बिहार के नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र के नांनद गांव का रहने वाला विकास चौधरी बुधवार की देर शाम अचानक लापता हो गया। अगले दिन उसके कटे हुए हाथ और पैर निकटवर्ती दीपनगर के मेघी गांव के पास से मिले। इसके बाद खोजबीन के दौरान धड़ दीपनगर के ही सिपाह गांव स्थित पंचाने नदी से तो बोरे में बंद सिर पटना में पुनपुन नदी से बरामद किए गए।

8 साल की लड़की की घर में घुसकर हत्या कर

हाल ही में बिहार से ही एक ओर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां मोहम्मद शारिक नाम के शख्स ने 18 साल की लड़की की घर में घुसकर हत्या कर दी। आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शादीशुदा था इसके बावजूद वह लड़की पर अफेयर का दबाव बना रहा था। पुलिस ने बताया कि पहले तो शारिक चुपके से लड़की के घर में घुसा, फिर पीछे से मृतक लड़की के पास आया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शारिक लड़की पर अफेयर का दबाव बना रहा था, लेकिन लड़की ने इसको किसी भी तरह का ताल्लुक रखने से मना कर दिया था।

jagran

दिल्ली की बीसीए छात्रा को मारकर यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंका

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर ट्राली बैग में मिला था युवती का शव। गोली मारकर हत्या की आशंका। पोस्टमार्टम गृह पर स्वजन ने की पहचान। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर ट्राली बैग में हत्या कर फेंका गया शव दिल्ली की बीसीए छात्रा का निकला। पुलिस अब हत्याकांड के पर्दाफाश के लिए माता-पिता और भाई से पूछताछ कर रही है। पिता नितेश यादव इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। पुलिस घटना के बारे में उनसे पूछताछ कर रही है।