News TOP STORIES झारखंड नयी दिल्ली रांची राष्ट्रीय

टूट की डर से महागठबंधन के सभी विधायक हैदराबाद रवाना ED की 5 दिन की रिमांड में गए हेमंत सोरेन


 झारखंड: चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके अलावा दो विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। आलमगीर आलम (कांग्रेस) और सत्यानंद भोक्ता (आरजेडी) ने मंत्री पद की शपथ ली। इस बीच, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा है कि हाई कोर्ट में उनकी याचिका अभी लंबित है, इसलिए वही अपना पक्ष रखें।

2 Feb 20241:17:06 PM

कांग्रेस और जेएमएम विधायक रांची से हैदराबाद के लिए रवाना

 झारखंड के कांग्रेस और जेएमएम विधायक रांची से हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं। इस मामले पर कांग्रेस के मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आप सदन के पटल पर हमारी ताकत देखेंगे।

#WATCH | Jharkhand Congress & JMM MLAs leave for Hyderabad from Ranchi, Banna Gupta says, “You will witness our strength on the Floor (of the House).”

JMMs Champai Soren has taken oath as Jharkhand CM after ED arrested Hemant Soren. pic.twitter.com/Dfut3r0yea

— ANI (@ANI) February 2, 2024

2 Feb 20241:10:58 PM

ईडी को मिली हेमंत सोरेन की 5 दिन की रिमांड

 प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की 5 दिन की रिमांड मिल गई है। उन्हें 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।

2 Feb 20241:05:50 PM

राज्यपाल के गले लगे झारखंड के नए सीएम, तस्वीरें आई साममे

राज्यपाल के गले लगे झारखंड के नए सीएम, तस्वीरें आई साममे

झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन शपथ लेने के बाद राज्यपाल के गले लगते देखे गए।

2 Feb 202412:50:21 PM

झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन को गुलदस्ता देते राज्यपाल, तस्वीरें

झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन को गुलदस्ता देते राज्यपाल, तस्वीरें

झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने शपथ ग्रहण के बाद झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को गुलदस्ता सौंपा।

2 Feb 202412:28:46 PM

Champai Soren Oath: चंपई सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, दो अन्य विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

 चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वहीं आलमगीर आलम ने  मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली। ये क्रमश: कांग्रेस और राजद कोटे के मंत्री होंगे।

#WATCH | Ranchi | Jharkhand Governor C.P. Radhakrishnan meets new CM of the state Champai Soren and newly sworn-in ministers Alamgir Alam and Satyanand Bhokta.

Leaders of the ruling alliance in the state also meet the Governor. pic.twitter.com/xwgZTHQ72J

— ANI (@ANI) February 2, 2024

2 Feb 202412:20:57 PM

राज भवन गेट के बाहर मनोनित मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का लगा कारगेट

राज भवन गेट के बाहर मनोनित मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का कारगेट खड़ा किया गया है।

2 Feb 202412:07:31 PM

5 फरवरी को बहुमत साबित करेगी चंपई सोरेन सरकार

 चंपई सोरेन सरकार पांच फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करेगी। नौ फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र है। वहीं आलमगीर आलम और बसंत सोरेन डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा सत्यानंद भोक्ता मंत्री पद की शपथ लेंगे। ये राजद कोटे के मंत्री होंगे।

2 Feb 202411:20:02 AM

झारखंड के दो दिग्गज नेता लेंगे डिप्टी सीएम पद की शपथ

झारखंड में आलमगीर आलम और बसंत सोरेन डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।

2 Feb 202411:03:20 AM

सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

Hemant Soren Supreme Court: हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि उन्हें पहले हाई कोर्ट के समक्ष अपना मामला उठाना चाहिए।

2 Feb 202410:31:33 AM

बहुमत साबित करने को लेकर चंपई सोरेन ने दिया जवाब

जब चंपई सोरेन से पूछा गया कि वह बहुमत कब साबित करेंगे तो उन्होंने कहा कि वह बहुत जल्द बहुमत साबित करेंगे।

2 Feb 202410:30:55 AM

शिबू सोरेन से क्यों मिलने गए थे चंपई सोरेन, खुद दिया जवाब

शिबू सोरेन से मुलाकात के बाद झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि मैं शपथ लेने से पहले गुरुजी (शिबू सोरेन) और माताजी (रूपी सोरेन) का आशीर्वाद लेने के लिए यहां आया था। वह मेरे आदर्श हैं। मैं झारखंड आंदोलन में शामिल हुआ था और मैं उनका शिष्य हूं। मैं राज्य के लोगों के उत्थान के लिए उनके सिद्धांतों के साथ काम करता हूं। इसलिए, मैं दिशोम गुरु का आशीर्वाद लेने आया हूं।

#WATCH | Ranchi | After meeting Shibu Soren, Jharkhand CM-designate Champai Soren says, “I came here to seek blessings of Guruji (Shibu Soren) and Mataji (Roopi Soren) before taking the oath. He is my idol. I had joined the Jharkhand movement and I am his disciple…I work with… pic.twitter.com/yJaqK8tSbl

— ANI (@ANI) February 2, 2024

2 Feb 202410:11:21 AM

शिबू सोरेन से मिलने के लिए रवाना हुए चंपई सोरेन

Champai Soren: झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन से मिलने के लिए रांची के सर्किट हाउस से रवाना हुए। आज दोपहर या शाम तक वह मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लेंगे।

#WATCH | Jharkhand CM-designate Champai Soren leaves from Circuit House in Ranchi to meet former CM and JMM national president Shibu Soren. pic.twitter.com/fZdzcMK5a6

— ANI (@ANI) February 2, 2024

2 Feb 20249:26:56 AM

शपथ ग्रहण आज, लेकिन समय नहीं हुआ तय

राज्यपाल की तरफ से चंपई सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए समय तो दे दिया गया है लेकिन अभी समय तय नहीं किया गया है।

2 Feb 20248:56:11 AM

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर 2 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Hemant Soren Supreme Court: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी मामले में आज यानी 2 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई होगी। वहीं इसस पहले सोरेन ने हाईकोर्ट में भी याचिका लगाई थी। लेकिन बाद में वापस ले लिया था।

2 Feb 20248:54:07 AM

Champai Soren: चंपई सोरेन हेमंत परिवार के कठपुतली होंगे

Champai Soren Oath: चंपई सोरेन के झारखंड के सीएम पद की शपथ लेने पर राज्य बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने से हमें झारखंड की संरचना या झारखंड की स्थिति में कोई बदलाव दिखने वाला नहीं है। क्योंकि हमारा मानना ​​है चंपई सोरेन सिर्फ एक कठपुतली होंगे और इसकी डोर सोरेन परिवार खींचेगा।

सोरेन परिवार के पास अपनी सरकार के पहले चार वर्षों के दौरान 70,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपों का संदिग्ध रिकॉर्ड है। इसलिए बहुत कुछ बदलने की संभावना नहीं है। लेकि मुख्यमंत्री को हमारी तरफ से शुभकामनाएं।

2 Feb 20248:50:53 AM

चंपई सोरेन आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

चंपई सोरेन आज राज्यपाल के समक्ष मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चंपई सोरेन ने कल 47 विधायकों के समर्थन होने का दावा किया था। वहीं इससे पहले विधायकों को तोड़ने की गुंजाइश खत्म करने के लिए महागठबंधन के 38 विधायकों को गुरुवार को दो विशेष विमान से हैदराबाद भेजने की तैयारी थी मगर मौसम इसमें बाधक बन गया।