Latest News खेल

टोक्यो ओलंपिक गेम्स में कोरोना की एंट्री,


  • देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के नये मामलों में गिरावट जारी है। वहीं महामारी का कहर अभी भी बरकरार है। इस बीच टोक्यो ओलंपिक में कोरोना ने दस्तक दी है। मिली जानकारी के अनुसार खेल गांव में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने शनिवार को बताया कि ओलंपिक गांव में एक व्यक्ति का कोविड-19 के लिये किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है।

अधिकारियों ने कहा कि जिस व्यक्ति का परीक्षण पॉजिटिव आया है वह खिलाड़ी नहीं है। ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे और उससे एक सप्ताह पहले ही खेल गांव को खोला गया। आयोजन समिति की अध्यक्ष सीको हाशिमोतो सहित अन्य अधिकारियों ने भी मामले की पुष्टि की और बताया कि पॉजिटिव मामला शुक्रवार को आया।