Latest News पटना बिहार

टोक्यो ओलंपिक में बिहार के खिलाड़ियों के नहीं होने पर तेजस्वी ने लिखा इमोशनल पोस्ट


  • पटना। टोक्यो ओलंपिक में बिहार के खिलाड़ियों की भागीदारी नहीं दिखने पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव काफी नाराज और दुखी हैं, जिसका इजहार उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट के जरिये किया है। खेल जगत का सबसे बड़ा उत्सव टोक्यो ओलंपिक्स समाप्त हो चुका है। पूरे ओलंपिक्स का बिहारवासियों ने पूरे देश के साथ आनन्द लिया। जीत पर खुशी मनाया, हार पर निराश हुए। पर एक बात ने हर बिहारीवासी को हृदय से जरुर कचोटा होगा। मुझे भी इस बात की टीस लंबे समय से रही है। वह बात है ओलंपिक्स में 13 करोड़ की आबादी वाले बिहार प्रदेश के एक भी खिलाड़ी का देश का इस विश्व स्तर के खेल मंच पर प्रतिनिधित्व नहीं करना।

इसके अलावा तेजस्वी यादव ने लिखा कि 2016 में रियो ओलंपिक्स के बाद भी मैंने अपने “दिल की बात- ओलंपिक्स, भारत और बिहार” शृंखला के तहत अपनी इस पीड़ा को ज़ाहिर किया था। मेरी इस भावना को राजनीतिक चश्मे से ना देखा जाए। इस भाव को एक आम बिहारवासी, एक पूर्व खिलाड़ी और बिहार के एक खेलप्रेमी के रूप में देखा जाए।