उत्तर प्रदेश

डिंपल के चुनाव में अखिलेश उतरे मैदान में, मैनपुरी की गलियों में बहा रहे पसीना


पिता और समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव  के निधन के बाद से अखिलेश यादव  राजनीतिक तौर-तरीके बदलते नजर आ रहे हैं। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव  में उनका इम्तिहान होना है, जहां पत्नी डिंपल यादव मैदान में हैं। अखिलेश पर एसी कमरे में बैठकर राजनीति करते रहने का आरोप लगता रहा है। लेकिन इस बार उनका अंदाज बदला-बदला सा नजर आ रहा है। अखिलेश जमीन पर उतरे हैं। वह गांव और गलियों में घूमकर वोट मांग रहे हैं। बुजुर्गों से लेकर नौजवानों तक से बात कर रहे हैं। मैनपुरी लोकसभा में पांच विधानसभा मैनपुरी, भोगांव, किशनी, जसवंतनगर और करहल हैं। उपचुनाव में सपा ने जमीनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव सहित सैफई परिवार की सक्रियता तो बढ़ी है, पार्टी के दूसरे चेहरों ने भी जमीनी संपर्क की रूपरेखा बनानी शुरू कर दी है। अखिलेश खुद युवाओं के साथ संवाद कर रहे हैं तो महिलाओं से हाथ जोड़कर वोट की अपील भी कर रहे हैं।