Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

तमिलनाडु में सड़क हादसा, ओणम मनाकर लौट रहे तीन लोगों की हुई मौत


थोंडामुथुर (तमिलनाडु), : तमिलनाडु में शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर एक कुएं में गिर गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। कुंआ एक किसान का था और यह खुला हुआ था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ओणम मनाकर लौट रहे थे सभी लोग

पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में मारे गए तीनों लोग ओणम उत्सव (Onam Festival) मनाकर एक रिसॉर्ट से लौट रहे थे। दुर्घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब कार ने नियंत्रण खो दिया और एक किसान के खुले कुएं में गिर गई। यह घटना कोयंबटूर (Thondamuthur) के बाहरी इलाके थोंडामुथुर (Thondamuthur) के थीनामलूर गांव (Theenamalur village) में हुई।

रेस्क्यू आपरेशन जारी

हादसे में कॉलेज के छात्र रहे तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक और व्यक्ति किसी तरह दुर्घटना से बच निकलने में सफल रहा। मामले में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

पंजाब में तीन लोगों की मौत

इससे पहले, पंजाब (Punjab) के लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा के नजदीक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। मरने वालों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

बताया जाता है कि मोगा के पिंडर गांव से एक परिवार नवांशहर जा रहा था। जैसे ही उनकी गाड़ी साउदर्न बाईपास से पुल पर चढ़ाई कि ड्राइवर गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। इससे गाड़ी पुल से नीचे गिर गई।

मैनपुरी में दो लोगों की मौत

इससे पहले, आठ सितंबर को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। दोनों भाई-बहन थे। बताया जाता है कि दोनों बाइक पर सवार थे। उन्हें जीटी रोड के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोनों भाई दिल्ली से कन्नौज जा रहे थे।