News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

..ताे क्या लुधियाना में हाेगा पंजाब कांग्रेस के सीएम फेस का एलान, 6 फरवरी काे आएंगे राहुल गांधी


लुधियाना।   पंजाब कांग्रेस के सीएम फेस का एलान लुधियाना में किया जा सकता है। इसकाे लेकर सांसद राहुल गांधी 6 फरवरी काे घाेषणा कर सकते हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हलचल तेज करने के लिए राहुल गांधी लुधियाना आएंगे। लुधियाना के हर्शिला रिसोर्ट में होने वाले इस कार्यक्रम में हालांकि एक हजार से ज्यादा लोग नहीं पहुंच पाएंगे। पिछले कुछ समय से लगातार कांग्रेस पर सीएम चेहरा घोषित करने के तंज कसे जा रहे हैं, उस पर राहुल गांधी विराम लगा सकते हैं। पार्टी के सूत्रों के अनुसार राहुल संभवत: इस कार्यक्रम में अगले मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के चेहरे की घोषणा कर सकते हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान अश्वनी शर्मा ने दैनिक जागरण को बताया कि सीमित संख्या में लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए इसका आयोजन हर्शिला रिसोर्ट में किया जाएगा। कार्यक्रम का समय अभी तय नहीं हुआ है, उसकी जानकारी अभी दिल्ली से आनी है, लेकिन कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कांग्रेस में सीएम पद काे लेकर इस समय घमासान मचा है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, सुनील जाखड़ और कांग्रेस अध्यक्ष नवजाेत सिंह सिद्धू में गहमागहमी देखने काे मिल रही है। सिद्धू प्रचार छाेड़ वैष्णाे देवी के लिए रवाना हाे गए हैं।

चन्नी पर ही दोबारा दांव खेलने के संकेत

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को 2 विधानसभा सीटों चमकौर साहिब और भदौड़ से उम्मीदवार घोषित कर इस पहले ही साफ संकेत दे दिए हैं कि वही 2022 के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। वहीं, कांग्रेस ने मोबाइल नंबर जारी कर लोगों की राय लेना भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा पार्टी एप के जरिये भी पार्टी कार्यकर्ताओं व विभिन्न नेताओं से भी राय ली जा रही है। पंजाब के लिए भेजी गई प्रचार सामग्री में ‘साडा चन्नी’ वाले ट्रैक सूट से भी यही संकेत मिला है कि पार्टी उन पर ही दांव खेलेगी।