News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय

तीसरे विश्व युद्ध की आहट, मारीपोल के थिएटर में 300 लोगों की मौत, नाटो ने दी चेतावनी


ब्रसेल्स, । यूक्रेन युद्ध में नाटो की भूमिका के संबंध में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने महत्वपूर्ण बात कही है। कहा है-युद्ध में रूस यदि रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करता है तो नाटो उसका जवाब देगा। रूसी हमला जिस स्तर का होगा, नाटो उसी स्तर का जवाब देगा। बाइडन ने यह बात नाटो समिट के बाद आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में कही। उधर रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि लुहांस्क के 93 प्रतिशत क्षेत्र पर उसका कब्जा हो गया है।

सीधे युद्ध में शामिल नहीं होगा नाटो

अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान नाटो समिट में बनी उस आमराय के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि यूक्रेन युद्ध में सामरिक संगठन सीधे तौर पर शामिल नहीं होगा। एपी के अनुसार यूक्रेन के मारीपोल शहर में थिएटर बिल्डिंग पर हुई रूसी बमबारी में 300 लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। रूसी विमानों ने यह बमबारी 16 मार्च को की थी।

 

बमबारी से बचने को लगाया था चिल्ड्रेन लिखा का बैनर

लगभग तीन हफ्ते से रूसी सैनिकों से घिरे मारीपोल में बड़ी संख्या में नागरिकों ने शरण ले रखी थी। उसके ऊपर बड़े अक्षरों में चिल्ड्रेन का बैनर भी लगा रखा था जिससे हवाई हमले से उसकी सुरक्षा हो सके। बावजूद इसके वह थिएटर रूसी विमानों के हमले से बच नहीं सका। थिएटर का मलबा हटने के बाद उसमें दबी लाशें सामने आई हैं। बाकी बचे मलबे में और भी लाशें दबी हो सकती हैं।