Latest News पटना बिहार

तेजस्वी ने चिराग और कांग्रेस पर दे दिया बड़ा बयान, बोले- देरी पड़ेगी भारी


राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चिराग और कांग्रेस पर बड़ा बयान दे दिया है। हिन्दुस्तान की खबर के अनुसार उन्होंने कहा है कि केंद्र में कांग्रेस के बिना भाजपा के खिलाफ कोई मजबूत मोर्चा संभव नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को साथ लेकर ही भाजपा के खिलाफ विपक्षी विकल्पों की कल्पना की जा सकती है। देश में करीब 200 लोकसभा सीटें हैं जहां कांग्रेस विपक्ष में हैं। नेता का निर्णय हम मिलकर तय कर लेंगे। इसके साथ ही उन्होने लोजपा को लेकर कहा कि यदि इस नीति पर चला है तो चिराग पासवान को गठबंधन के लिए फैसला लेना होगा।

कांग्रेस को बुनियाद बताते हुए तेजस्वी ने कहा कि जहां क्षेत्रीय पार्टियां मजबूत हैं, वहां उन्हें प्राथमिकता देना होगा। इस नए गठबंधन के लिए रणनीति बनाने की तैयारियां शुरू करनी होगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इसकी पहल चिराग पासवान को करनी होगी।