Latest News नयी दिल्ली राजस्थान राष्ट्रीय

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के जीनापुर से शुरू


नई दिल्ली, । कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार सुबह राजस्थान के सवाई माधोपुर के जीनापुर से शुरू हुई। यात्रा में राहुल गांधी के साथ कई कार्यकर्ता शामिल हुए। राजस्थान में 9वें दिन की यह यात्रा जीनापुर से शुरू हुई है और दुब्बी बनास गांव में विराम लेगी ।

jagran

वहीं राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के आठवें दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ महिलाएं पैदल चली । सोमवार को राहुल के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी,उनकी बेटी मिराया,महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीटा डिसूजा,राजस्थान सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश,सहित आधा दर्जन से ज्यादा महिला विधायक,महिला संगठनों की प्रतिनिधियों के साथ ही ग्रामीण महिलाएं भी यात्रा में शामिल हुई।

7 सितंबर को शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

लोग बड़ी संख्या में बैनर और पार्टी के झंडे लिए मार्च में शामिल होते देखे गए। कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अपने 3,570 किलोमीटर के मार्च में 2,355 किलोमीटर की और दूरी तय करेगी। यह अगले साल कश्मीर में खत्म हो जाएगा। कांग्रेस ने पहले एक बयान में दावा किया था कि यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा पैदल मार्च का सबसे लंबा मार्च है।

भारत जोड़ो यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को कवर कर चुकी है और अब राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है।

यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो श्रीनगर में संपन्न होगी

यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो श्रीनगर में संपन्न होगी। इसमें पार्टी का कोई एजेंडा नहीं है। तीन आम मुद्दे लेकर राहुल गांधी यात्रा पर निकले हैं। इसमें नफरत की राजनीति को मिटाना, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे शामिल हैं। इस यात्रा के दौरान पार्टी का झंडा नहीं, बल्कि देश का ध्वज लिया गया है। अन्याय और उपेक्षा का शिकार लोग राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होकर उत्साह बढ़ा रहे हैं। पाटिल ने कहा कि जम्मू कश्मीर में राहुल गांधी का भाषण सबसे अच्छा होगा।